'मुझे खुद पंसद नहीं…', Homebound के इस एक्टर को बिल्कुल पसंद नहीं था शरीर का ये हिस्सा, खुद शेयर की अपने बचपन की कहानी
Vishal Jethwa Childhood: Homebound के एक्टर विशाल जेठवा का स्ट्रगल पूरे इंटरनेट पर वायरल है. लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बात की. इसमें उन्होंने अपने शरीर के इस भाग को नापसंद करने की बात बताई है.
Vishal Jethwa Celebrity Stories: बॉलीवुड स्टार विशाल जेठवा इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं. वह फिल्म Homebound में नजर आए थे. उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी थी, जिसमें उनकी आंखों ने कमाल मचा दिया था. उनकी भूरी आंखों में छिपा इमोशन दर्शकों को खूब भाया. हालांकि, इस समय विशाल ने इंटरव्यू के दौरान अपने शरीर के इस पार्ट को काफी खराब बताया. उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें अपने शरीर की यह चीज बिल्कुल पसंद नहीं थी.
फिल्म में काम करने वाले एक्टर विशाल जेठवा ने हाल ही में Filmygyan को इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी की एक पुरानी बात शेयर की है. बचपन में उन्हें अपनी आंखो का रंग बिल्कुल पसंद नहीं था. उन्होंने कहा, “मुझे बचपन में अपनी आंखें पसंद नहीं थीं. मैं मां को कहता था कि मम्मी ये कैसी आंखें हैं मेरी. सब मेरे दोस्तों की आंखें ब्लैक हैं. मेरी ही आंखें ऐसी हैं. और मम्मी मेरी ये बात सुनकर हंस रही थी. उस समय लगता था कि मेरी बातों को समझ नहीं रहे हैं. लेकिन अब पता चला कि मैं यूनीक हूं.”
विशाल जेठवा का बचपन आसान नहीं था. वे एक गरीब परिवार से थे. उनके पिता की मौत बहुत छोटी उम्र में हो गई. तभी से माँ ने अकेले ही घर चलाया. माँ घरों में झाड़ू-पोछा करके और नौकरानी का काम करके परिवार का पालन-पोषण करती थीं. विशाल ने देखा कि माँ कितनी मेहनत करती हैं. उनके पास सामान्य बचपन नहीं था. और उस स्थिति से निकलकर आज उन्होंने करन जौहर की फिल्म में काम किया.
विशाल जेठवा का करियर इतना आसान नहीं था. करन जौहर तक पहुंचने से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर से शुरू की और फिर धीरे धीरे बड़े रोल तक पहुंचे. मर्दानी 2 और होमबाउंड जैसी फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दी. हालांकि, इससे पहले उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अच्छे किरदार निभाए थे. आज वे कहते हैं कि इनसिक्योरिटीज सबके अंदर होती है. लेकिन खुद को प्यार करना जरूरी है.
विज्ञापन
होमबाउंड की सफलता
फिल्म Homebound ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं करके दिखाया, लेकिन इसमें विशाल, ईशान और जान्हवी की एक्टिंग ने सभी को हैरान कर दिया. यह फिल्म ऑस्कर 2026 में भी नॉमिनेट हुई. हालांकि, जीत से थोड़ी दूर रह गई. लेकिन इस फिल्म से विशाल को नई पहचान मिली है. आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं.