हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ हुए शाहरुख खान के फैन, कहा- ‘वो मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर’

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उन्हें जानते हैं. हर कोई किंग खान की तारीफ किए बिना नहीं रह पाता है. वहीं अब हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान के साथ अपनी दोस्ती पर बात की है और उन्हें अपने से बेहतर बताया है.

विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर ने शाहरुख खान की तारीफ

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान को देश ही नहीं दुनियाभर को लोग पसंद करते हैं. वो फिल्म इंडस्ट्री में एक खास और अलग पहचान रखते हैं. इन दिनों किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘KING’को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में किंग खान के साथ बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि शाहरुख खान अपनी बेटी संग स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे है. दरअसल, जब से उनकी फिल्म का टीजर जारी हुआ है, लोग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं.  लेकिन आज हम आपको इस खबर उनकी दोस्ती के बारे में बताएंगे. किंग खान की दोस्ती सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है. उनके दोस्त हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी बरकरार ‘ओ रोमियो’ का जादू, जानिए फिल्म ने अब तक कितने का किया कलेक्शन

  हॉलीवुड टैरी क्रूज ने शाहरुख खान की जमकर की तारीफ  

आपको बता दें कि हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टैरी क्रूज ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उनके स्टारडम को हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जितना बड़ा बताया था. लेकिन अब हॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार जेसन मोमोआ ने भी बॉलीवुड के किंग खान की जमकर तारीफ की है. बता दें कि एक्टर ने खुद से बेहतर शाहरुख खान को बताया है. दरअसल दोनों कलाकार कई बार मिल चुके हैं और एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर संग विशाल भारद्वाज ने क्यों नहीं किया था अभी तक काम? ‘ओ रोमियो’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान के बारे में क्या कहा

हाल ही में शाहरुख खान और जेसन मोमोआ की मुलाकात सऊदी अरब में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी. बता दें कि दोनों की कई बार मुलाकात पहले भी हो चुकी है. जेसन मोमोआ ने हॉलीवुड की फिल्म  ‘एक्वामैन’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर चुके हैं. फिलहाल जेसन अपनी नई फिल्म द रेकिंग क्रू के प्रमोशन में लगे हुए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जब जेसन से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ”बस दो कॉमन दोस्त और एक-दूसरे के काम के फैन. वो बहुत प्यारे हैं. बहुत जेंटलमैन हैं. वो मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो ये आपसी सम्मान की बात है.”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola