Most Profitable Movie: जरूरी नहीं कि जिस फिल्म का बजट हाई हो उन्हीं की कहानी में दम होता है। ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जिनका लो बजट है लेकिन कमाई के मामले में उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ दिएय़ इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई सारी फिल्में हैं जैसे- ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ‘कहो न प्यार है’, ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ आदि। वहीं हॉलीवुड की फिल्में तो अपने हाई बजट की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन आज हम हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बजट सिर्फ 6 लाख था, लेकिन कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए फिल्म ने 800 करोड़ रुपये कमा लिए।
कौन सी थी वो फिल्म
आज हम जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं वो है हॉलीवुड मूवी ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ (Paranormal Activity) जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। ये एक हॉरर मूवी है जिसे देखते ही अच्छे-अच्छे का गला सूख जाता है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ओरेन पेली थे जिन्होंने कहानी भी लिखी थी। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को हैंडहेल्ड कैमरे और सीसीटीवी कैमरे से शूट किया गया था। इस फिल्म का बजट सिर्फ 5 सौ डॉलर यानी 6 लाख रुपये ही रहा जिसके पीछे फिल्म के क्रू मेंबर और 4 एक्टर की वजह से रहा।
यह भी पढ़ें: Brest Cancer डिटेक्ट होने पर क्या बोलीं थीं Hina Khan? शायद फिर इस जन्म में..
रिकॉर्ड तो कमाई कर रचा इतिहास
फिल्म सिर्फ 6 लाख रुपये में बनी और इसने ऐसा धमाल मचाया कि बॉक्स ऑफिस हिला दिया। फिल्म का कलेक्शन रहा 193 मिलियन डॉलर यानी 800 करोड़ रुपए। फिल्म के बजट और कलेक्शन में इतना बड़ा अंतर था का मेकर्स मालामाल हो गए। मूवी की अपार सफलता ने ही मेकर्स को इस मूवी के सीक्वल बनाने का आइडिया दिया जो कामयाब भी रहा।
अब तक इस फिल्म के 7 सीक्वल बन गए हैं
जान लें कि फिल्म की सफलता को देख मेकर्स ने एक के बाद एक सात सीक्वल बना लिए। फिल्म के सातवें सीक्वल को बनाने में 28 मिलियन डॉलर यानी 230 करोड़ रुपये लगे, वहीं कमाई के मामले में फिर इतिहास रचा। इस मूवी के सभी सीक्वल की कमाई करीब 890 मिलियन डॉलर यानी 7320 करोड़ रुपये रहा। ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ की फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सात 2007 में आई, दूसरी फिल्म 2010 में, तीसरी फिल्म 2011 में चौथी 2012 में पांचवी 2014 में छठी 2015 में और लास्ट यानी सांतवी साल 2021 में आई।
यह भी पढ़ें: ‘Kumar Sanu के साथ मैं पत्नी की तरह थी’, फेमस एक्ट्रेस का अफेयर पर शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines