Hollywood Horror Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों से उम्मीद की जाती हैं कि वो कोई ना कोई ऐसा रिकॉर्ड बनाए जो सबसे अलग हो. हालांकि, ऐसा करना सभी फिल्मों के लिए आसान नहीं होता है और थिएटर्स में आने वाली फिल्मों के लिए कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए बहुत हाथ-पैर मारने पड़ते है. इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को किस ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकता है?
किस ओटीटी पर कर सकते हैं स्ट्रीम?
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘सिनर्स’ है. इस फिल्म को अगर आप भी घर बैठे देखना चाहते हैं, तो इसे कोई भी घर बैठे ‘नेटफ्लिक्स’ पर देख सकता है. फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन लीड रोल में हैं, जिन्होंने बेहद शानदार किरदार निभाया है और लोगों को उनका काम पसंद भी आया है. अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
गौरत ये फिल्म इस साल ऑस्कर की दौड़ में सबसे आगे चल रही है. जी हां, फिल्म ‘सिनर्स’ को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में कुछ 16 नॉमिनेशन मिले हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. फिल्म ‘सिनर्स’ से पहले ये रिकॉर्ड किसी और के नहीं बल्कि ‘ऑल अबाउट ईव’, ‘टाइटेनिक’ और ‘ला ला लैंड’ जैसी फिल्मों के नाम था. इन फिल्मों को 14-14 नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन फिल्म ‘सिनर्स’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.
ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन
ऐसा करने वाली ये फिल्म अब तक की पहली फिल्म है, जिसे ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन मिले हैं. फिल्म ‘सिनर्स’ के डायरेक्शन की बात करें तो रयान कूगलर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्शन से लेकर बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नॉमिनेशन मिले हैं. वहीं, अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 40 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में घिरे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाया इल्जाम
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines