हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Theatre के बाद अब OTT पर तबाही मचाएगी ये हॉलीवुड फिल्म, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Avatar 3 OTT Release: आपको हॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून की कल्ट फिल्म लेकर आए हैं, जो ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी ने भारतीय बाजार में जमकर कमाई की थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
अवतार- फायर एंड ऐश OTT कब होगी रिलीज

साल 2025 में एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून ने किया था. हम जिस मूवी की बात कर रहे  हैं, उसका टाइटल ‘अवतार- फायर एंड ऐश’ है. बता दें कि अवतार फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों की तरह इस मूवी को भी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. वहीं थिएटर रिलीज के लगभग 6 महीने बाद अब यह मूवी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. मूवी की ओटीटी रिलीज का ऐलान मेकर्स की तरफ से किया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां रिलीज की जाएगी.

‘अवतार- फायर एंड ऐश’ कब और कहां होगी स्ट्रीम

सिनेमाघरों में रिलीज होने के 50 से 60 दिन के अंतराल में फिल्में ओटीटी पर रिलीज कर दी जाती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फिल्मों को ओटीटी पर आने में 6-6 महीनों का वक्त भी लग जाता है. फिलहाल हॉलीवुड की मूवी ‘अवतार- फायर एंड ऐश’ का मामला भी कुछ इसी प्रकार है. यह मूवी 6 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. बता दें कि यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थई. इस फिल्म का लोगों ओटीटी पर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आप भी इस मूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो आप इस मूवी को अब ओटीटी पर देख सकते हैं.

‘अवतार- फायर एंड ऐश’ ने भारत में कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 24 जून 2026 को स्ट्रीम होने वाली है. इस मूवी में जेक सूली और नेतरी के परिवार की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया है. इस मूवी को ओटीटी पर देखने के लिए अब भी आपको डेढ़ महीने का इंतजार करना होगा. फिल्म ‘अवतार 3’ ने भारत में 233 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, वहीं मूवी ने दुनियाभर में 1.48 बिलियन डॉलर यानी 12,300 करोड़ रुपये कमाए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola