हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार वह विवादों की वजह से हेडलाइन्स में हैं. एक्टर के खिलाफ एक वायलिनिस्ट ने मुकदमा दायर किया है. शख्स ने स्मिथ पर आरोप लगाया कि एक टूर के दौरान उसका यौन उत्पीड़न हुआ, जिसकी शिकायत करने के बाद उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया. इस शख्स का नाम ब्रायन किंग जोसेफ बताया जा रहा है. जोसेफ ने विल स्मिथ और उनकी कंपनी ट्रेबॉल स्टूडियोज मैनेजमेंट पर गलत तरीके से नौकरी से निकालने का मुकदमा किया है.
जोसेफ ने विल स्मिथ पर लगाए यौन शोषण के आरोप
जोसेफ ने दावा किया कि विल स्मिथ से जुड़ा मामला मार्च में लास वेगास में ‘Based on a True Story 2025’ टूर के दौरान हुई थी. जोसेफ ने विल स्मिथ पर ‘प्रीडेटर बिहेवियर’ और यौन शोषण के लिए जानबूझकर तैयार करने और ग्रूमिंग’ करने का आरोप लगाया है. ये मामला पिछले साल का है. USA टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर को लॉस एंजिल्स कोर्ट में सिविल शिकायत दायर की गई है. इस शिकायत के अनुसार, संगीतकार ने दावा किया है कि स्मिथ की कंपनी ने उसके लिए एक होटल का कमरा बुक किया था. वह जब होटल में वापस आए तो पाया कि उनके कमरे में किसी ने एंट्री की थी.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने रचा इतिहास, अब 29 दिन बाद लद्दाख में हुई टैक्स फ्री, LG ने किया ऐलान
कमरे में मिला था सेक्शुअल मैसेज- जोसेफ
इतना ही नहीं, शिकायत में दावा किया गया है कि उनके कमरे में घुसपैठ करने वाले शख्स ने अपने पीछे एक सेक्शुअल मैसेज, वाइप्स, एक बीयर की बोतल, किसी और के नाम वाली एचआईवी दवा और किसी के अस्पताल डिस्चार्ज पेपर छोड़ दिए गए थे. ये भी दावा किया गया कि जोसेफ को एक नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि ब्रायन, वो 5.30 से पहले वापस आ जाएगा सिर्फ दोनों (दिल बना था). इस पर स्टोन एफ भी लिखा था.
यह भी पढ़ें: ‘मैं भगवान की शरण में हूं…’, टोपी पहने वायरल AI वीडियो को देख भड़के जावेद अख्तर, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी
मैनेजमेंट ने लगाया झूठ बोलने का आरोप- जोसेफ
जोसेफ ने ये भी दावा किया कि उन्होंने इस स्थिति को होटल सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को रिपोर्ट किया. लेकिन मैनेजमेंट ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. घटना के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहाराया. उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें कुछ दिनों बाद निकाल दिया गया था. हालांकि, मैनेजमेंट ने उन्हें बताया कि टूर एक अलग दिशा में जा रहा है. उन्होंने जोर दिया कि उनकी जगह जल्दी ही अन्य वायलिनिस्ट को नौकरी पर रख लिया गया. उनका मानना है कि इससे साबित हो गया कि उन्हें बहाने से नहीं निकाला गया था.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri News: नए साल पर आम्रपाली दुबे ने दिया फैंस को सरप्राइज, बनीं ‘CID बहू’, जानिए पूरा मामला
जोसेफ ने गलत व्यवहार का भी लगाया आरोप
इतने ही नहीं, इस मुकदमे में यह भी आरोप लगाया कि नवंबर 2024 से ही एक्टर स्मिथ का व्यवहार संदिग्ध था. जोसेफ की मानें तो दोनों के बीच अकेले में समय बिताने की घटनाएं बढ़ने लगी थीं. एक बार ने उनसे एकटर ने कहा था कि उनके साथ एक्टर का खास कनेक्शन है, जो किसी और के साथ नहीं है. जोसेफ ने दावा किया है कि इस पूरी घटना के बाद उन्हें मानसिक रूप से परेशानी हुई और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा. उन्होंने बदले की भावना का आरोप लगाया और बताया कि उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया था और जोसेफ ने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया. जोसेफ ने मांग की है कि मुआवजे की रकम जूरी द्वारा तय किया जाए. फिलहाल, इस मामले को लेकर स्मिथ की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
51 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines