'मैं भगवान की शरण में हूं…', टोपी पहने वायरल AI वीडियो को देख भड़के जावेद अख्तर, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

Javed Akhtar On AI Video: जावेद अख्तर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. वह अक्सर बेबाकी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में अब उनका AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने गुस्सा निकाला है.

Javed Akhtar, Javed Akhtar Slams On his AI Video

टोपी पहने वायरल AI वीडियो को देख भड़के जावेद अख्तर (Photo- Social Media)

बॉलीवुड के जाने-माने राइटर जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. इसकी वजह से वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि वह ट्रोल्स को भी बेबाकी से जवाब देते हैं. ऐसे में अब वह अपने एक AI वीडियो को लेकर भड़क गए और उन्होंने कोर्ट में घसीटने की धमकी भी दे डाली है. दरअसल, वह अपने डीपफेक वीडियो पर भड़के हैं, जिसमें उन्हें टोपी लगाए हुए नजर आए. इसे लेकर उन्होंने पोस्ट साझा की है.

विज्ञापन

AI वीडियो पर जावेद अख्तर ने दिया रिएक्शन

जावेद अख्तर ने एक्स पर अपनी एक लंबी चौड़ी पोस्ट साझा की है. इसमें उन्होंने अपने कथित वीडियो पर सफाई दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरा एक फेक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है. इसमें मेरी कंप्यूटर से बनाई नकली फोटो है, जिसमें मेरे सिर पर टोपी दिखाई दे रही है और दावा किया जा रहा है कि आखिरकार मैं भगवान की शरण में चला गया हूं. ये सिर्फ बकवास है.’

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने कही लीगल एक्शन लेने की बात

जावेद ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘इस मामले की साइबर पुलिस में रिपोर्ट करने के बारे में सोच रही हूं. इस फेक न्यूज के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इसे फॉरवर्ड करने वाले कुछ लोगों को मेरी इज्जत को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट में घसीटूंगा.’ उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पर कमेंट कर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स वाली कॉमेडी ड्रामा सीरीज, जिसमें दिखी दोस्ती और बीयर; ‘जुगाड़’ को बनाया बिजनेस

इन स्टार्स का भी वायरल हो चुका AI वीडियो

गौरतलब है कि जावेद अख्तर ही नहीं बल्कि उनसे पहले कई स्टार्स के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. इसमें कंगना रनौत, काजोल, जान्हवी कपूर, रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं, जिनके डीपफेक वीडियो सामने आ चुके हैं. इस पर सेलेब्स कई बार चिंता भी जाहिर कर चुके हैं. इस पर कई एक्टर्स ने एक्शन भी लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ