भारती बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. यह मूवी बड़े पर्दे पर भारतीय ऑडियंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी ने कमाई के मामले में भी खूब धमाल मचाया है. यह मार्वल स्टूडियोज की एक सुपर हीरो वाली फिल्म है. हालांकि, अब यह मूवी अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में आ गई है.
आप भी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ मूवी का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. बता दें कि डेस्टिन डेनियल क्रेटन (Destin Daniel Cretton) के डायरेक्शन में बनी यह मूवी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है.
यह भी पढ़ें: Vvaan की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनैचुरल थ्रिलर इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’?
आपको बता दें कि थिएटर्स में रिलीज होने के बाद कोई मूवी अगर अच्छी कमाई करती है और दर्शकों को पसंद आती है, तो इस तरह की फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 45 से 60 दिन के अंदर ओटीटी पर रिलीज की जाती है. दरअसल, टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भी इसी कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है. आजकल फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने से पहले ओटीटी डील कर लेती है. हालांकि, फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के मामले में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है.
हालांकि, ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के ओटीटी रिलीज की बात करें, तो यह एक बड़ी फिल्म है, जिसे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकता है. यह मूवी सबसे पहले यूएस में सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है, तो वहीं बाद में यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी सितंबर के अंत तक या फिर अक्टूबर की शुरुआत में रिलीज की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: अरशद वारसी की फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?
कब रिलीज हुई थी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’?
टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी. इस मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 32.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 487.65 करोड़ रुपये का कोराबार किया था, तो वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 21,450.00 करोड़ छाप डाले थे.
आपको बता दें कि टॉम हॉलैंड की मूवी ओवरसिज में 13,725.00 करोड़ का बिजनेस किया है. इस मूवी में टॉम हॉलैंड और जेंडाया के अलावा मार्क रफालो, जॉन बर्न्थेल, जैकब बटालियन, सैडी सिंक, फ्लोरेंस पुघ और ट्रमेल टिलमैन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. यह मूवी स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines