Tom Cruise Dating Victoria Canal: हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स से अलग होने के बाद साल 2012 से ही हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज अकेले अपनी जिंदगी काट रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में उनके डेटिंग रूमर्स जरूर आते रहते हैं लेकिन ऑफिशियली टॉम क्रूज किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं आए हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि अब टॉम क्रूज अपनी जिंदगी में बिल्कुल भी अकेले नहीं रहना चाहते हैं। टॉम क्रूज का नाम अब एक सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि टॉम पहली ही नजर में अब फिर से दिल हार बैठे हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, खबरों की मानें तो टॉम क्रूज अब एक बार फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं। आखिर अब किसे डेट कर रहे हैं टॉम क्रूज इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
विक्टोरिया कैनाल को डेट कर रहे टॉम क्रूज
हॉलीवुड सिंगर विक्टोरिया कैनाल और टॉम क्रूज के इन दिनों प्यार के चर्चे काफी आम हो गए हैं। खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। टॉम को लंबे समय के बाद किसी के लिए प्यार वाली फीलिंग्स आई हैं। आपको बता दें दोनों की पहली बार मुलाकात ग्लैस्टनबरी में हुई थी, जहां टॉम ने ना ही सिर्फ विक्टोरिया को इन्वाइट किया था बल्कि उन्हें अपने पर्सनल हेलीकॉप्टर में सैर भी कराई थी।
Tom Cruise Dating Victoria Canal
दोनों की दोस्ती हुई प्यार में तब्दील
इसी साल जून में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी, ब्रिटिश फेस्टिवल में दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। 62 साल के एक्टर ने जब विक्टोरिया को अपनी फिल्म ‘मिशन इंपोसिबल 8’ के सेट पर बुलाया तो वहां मौजूद क्रू मेंबर्स की आंखे फटी की फटी रह गई थीं। लोगों का कहना है कि ऐसा टॉम ने आज तक अपने किसी दोस्त के लिए नहीं किया। उन्होंने कभी किसी को अपनी फिल्म के सेट पर बुलाया।
विक्टोरिया टॉम से 35 साल छोटी हैं
रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम और विक्टोरिया को इन दिनों एक दूसरे से अलग करना काफी मुश्किल हो रहा है। जहां भी जाते हैं दोनों साथ-साथ ही जा रहे हैं। दोनों की उम्र में 35 साल का फर्क है यानी विक्टोरिया टॉम से 35 साल छोटी हैं। बावजूद इसके दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जीत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ कहां गईं Sana Makbul? ट्रॉफी के अलावा मिला खास सरप्राइज
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines