हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वो मुस्लिम डायरेक्टर जिसने फिल्मों में चलाया होली के गानों का ट्रेंड, 3 मूवीज में दिखाया रंगों का जादू

बॉलीवुड के एक डायरेक्टर ऐसे रहे हैं जिन्होंने होली के गानों का ट्रेंड फिल्मों में चलाया. इस डायरेक्टर की एक फिल्म नहीं बल्कि 3 फिल्मों में होली के रंगों का जादू देखने को मिला. चलिए आपको भी फिल्मों और डायरेक्टर के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
बॉलीवुड में बना होली ट्रेंड

बॉलीवुड में होली के ऊपर कई गाने बन चुके हैं. रंगों के त्योहार को और खास बनाने के लिए इन गानों को बनाया गया है. वहीं होली की पार्टियों में भी ये गाने चार चांद लगा देते हैं. अब फिल्मों के साथ-साथ होली के एल्बम्स सॉन्ग्स भी बन चुके हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में होली के गानों को ट्रेंड बनाने वाले फिल्ममेकर एक मुस्लिम थे. उन्होंने एक नहीं बल्कि 3 फिल्मों में होली के गानों को डाला और बाद में ये सभी गाने आइकॉनिक बन गए. इसके बाद से ही ट्रेंड सेट हो गया और कई फिल्मों में होली के गाने देखने को मिले.

पहली बार इस फिल्म में दिखाई गई थी होली

फिल्मों में सबसे पहले होली के गाने को साल 1932 में आई फिल्म ‘गुलरू जरीना’ में दिखाया गया था. इस फिल्म का गाना ‘होरी मुझे खेलने को टेसू मंगा दे’ था, जिसमें एक्टर्स ने होली के त्योहार को सेलिब्रेट किया था. लेकिन होली का त्योहार गाने में दिखाने के बाद भी ऑडियंस को रंगों की कमी खली थी क्योंकि ये ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी. जिसके चलते ये गाना कुछ खास फेमस नहीं हो पाया था.

यह भी पढ़ें: क्या है Shraddha Kapoor का ब्यूटी सीक्रेट? महंगी क्रीम नहीं, एक्ट्रेस अपनाती हैं ये 5 सरल नुस्खे

विज्ञापन

इस डायरेक्टर ने किया ट्रेंड सेट

‘गुलरू जरीना’ के बाद साल 1940 में ‘औरत’ फिल्म आई. इस फिल्म में होली का गाना ‘जमुना तट पर खेलो होली’ डाला गया था. ये गाना इतना सुपरहिट हुआ था कि आज भी लोग इस गाने को होली पार्टी में चलाते हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म को महबूब खान ने डायरेक्ट किया. मुस्लिम होने के बाद भी महबूब खान ने होली का त्योहार अपने गाने में बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाया था.

यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर ऑटो में घूमने निकले Karan Aujla, पुलिस ने रोका तो दिखाई दरियादिली; वीडियो वायरल

विज्ञापन

आज भी हिट हैं गाने

‘जमुना तट पर खेलो होली’ हिट होने के बाद महबूब खान ने अपनी 2 और फिल्मों में होली के गानों को फिल्माया. इसमें साल 1952 में आई ‘आन’ और साल 1958 में आई ‘मदर इंडिया’ शामिल है. ‘आन’ में ‘खेलो रंग हमारे संग’ गाने में होली के त्योहार को दिखाया गया था, वहीं ‘मदर इंडिया’ में ‘होली आई रे कन्हाई’ भी होली गाना ही था. महबूब की फिल्मों के ये तीनों गाने आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola