Holi Songs 2026: होली के त्योहार का इंतजार खत्म हो गया है. ग्रहण के बीच होलिका दहन किया जाएगा. इसके साथ ही 4 मार्च को होली खेलने की तैयारी की जा रही है. रंगो के त्योहार होली के मौके पर अगर गाने ना बजाए जाएं तो ये अधूरी सी लगती है. सिनेमा जगत में ऐसे कई गाने रहे हैं, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है. ऐसे में आज आपको होली के उन गानों के बारे में बता रहे हैं, जो टॉप 5 में है और यूट्यूब पर उन्हें बिलियन में व्यूज मिले हैं. देखिए लिस्ट…
बद्री की दुल्हनिया
वरुण धवन और आलिया भट्टी की फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ का टाइटल ट्रैक लोगों का पसंदीदा होली सॉन्ग है, जिसमें आलिया और वरुण के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. इस गाने की मजेदार बात ये है कि यह गाना सिर्फ होली तक सीमित नहीं है बल्कि शादी, पार्टी में भी खूब बजता है. ये गाना नंबर 1 पर है. इसे 1 बिलियन व्यूज मिले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘वो हमारे दिल में जिंदा रहेंगे…’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर फरहाना भट्ट ने जताया दुख
बलम पिचकारी
मस्ती से भरा गाना ‘बलम पिचकारी’ होली के अलावा भी कई मौकों पर बजता है. ये गाना एक बिलियन व्यूज के क्लब में शामिल माना जाता है. लेकिन अगर इसके मेन वीडियो पर मिले व्यूज के बारे में बात की जाए तो इसे 700+ मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. लेकिन जब अलग-अलग चैनल्स, लिरिकल, ऑडियो और अनऑफिशियल चैनल्स को मिलाया जाए तो ये एक बिलियन व्यूज से ज्यादा होंगे.
जय जय शिव शकंर
इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन का होली सॉन्ग ‘जय जय शिव शंकर’ भी शामिल है. ये एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वॉर’ का है. इसमें होली सॉन्ग को फिल्माया गया है. इसके वीडियो को 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि होली 2026 के मौके पर 1 बिलियन के क्लब में शामिल हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: संडे को चला ‘राधे भैया’ का जादू, सलमान खान की फिल्म ने 300 करोड़ वाली मूवी को दी टक्कर
होरी खेले रघुवीरा
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म ‘बागवान’ का होली सॉन्ग ‘होरी खेले रघुवीरा’ यूट्यूब के शुरुआती दौर का है. यह डिजिटल दुनिया का सबसे ज्यादा सर्च और प्ले किया जाने वाला होली गाना साबित होगा. इसके मेन वीडियो पर 350 मिलियन व्यूज है. लेकिन इसकी कुल डिजिटल रीच की बात की जाए तो ये एक बिलियन से ज्यादा है.
रंग बरसे
अमिताभ बच्चन का एक और होली सॉन्ग ‘रंग बरसे’ लोगों के पसंदीदा गानों में से एक है. इस गाने को फिल्म ‘सिलसिला’ में फिल्माया गया था. होली के मौके पर अगर बिग बी का गाना ‘रंग बरसे’ ना बजे तो ये त्योहार अधूरा माना जाएगा. इसके वीडियो को 6.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वाईआरएफ के यूट्यूब चैनल पर इसे 170 मिलियन व्यूज मिले हैं. ये गाना सिर्फ होली के सीजन में बजता है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines