Hina Khan के लिए कैंसर के बीच खुद को पहचान पाना भी मुश्किल, शॉक रह गईं एक्ट्रेस

Hina Khan: हिना खान ने अब अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर कर कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो सकते हैं। कैंसर के बाद हिना खुद को पहचान भी नहीं पा रही हैं।

Hina Khan

Hina Khan

विज्ञापन

Hina Khan: हिना खान कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं। इस जानलेवा बीमारी के चलते उन्हें कई चीजों की कुर्बानी भी देनी पड़ रही हैं। चाहे बाल हो या फिर फिटनेस हिना खान को कैंसर की वजह से कई नुक्सान झेलने पड़ रहे हैं। कैंसर के कारण हिना खान के लुक्स पर सीधे-सीधे असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस के बाल जा चुके हैं। उनके आईब्रो हो या फिर आईलैशेस सब कुछ उड़ चुका है। ऐसे में कभी-कभी तो फैंस भी एक्ट्रेस का चेहरा देखकर परेशान हो जाते हैं।

क्यों इमोशनल हुईं हिना खान?

वहीं, अब हिना खान का भी कुछ ऐसा ही हाल है। हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब चंद मिनटों में वायरल हो गया है। एक्ट्रेस ने अब कुछ ऐसा कह दिया है जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं। वो अब अपने लुक्स को लेकर थोड़ी कॉन्शियस लग रही हैं। वैसे तो हिना खान ने हर कदम बड़ी समझदारी से उठाया है। बाल झड़ने से पहले ही हिना ने उसे खुद काटकर विग तैयार करवा ली थी ताकि एक्ट्रेस के लुक्स या उनका काम बीमारी के आड़े न आए।

विज्ञापन

हिना खान तस्वीर शेयर कर हुईं इमोशनल

वहीं, मेकअप के कारण वो चेहरे में हुए बदलाव को जैसे-तैसे छिपाने में कामयाब हो ही जाती हैं। लेकिन अब उन्हें बिना मेकअप के अपने पहले के लुक्स में और अब के लुक्स में बदलाव तो नजर आ ही रहा होगा। यही कारण है कि अब एक्ट्रेस अपनी एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। हिना ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है। ये उनके आधे चेहरे का क्लोज अप है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसमें हिना के चेहरे पर न्यूड मेकअप भी दिख रहा है।

विज्ञापन

खुद को ही देख नहीं पहचान पाईं हिना

ऐसा लग रहा है जैसे ये फोटो तब की है जब हिना को कैंसर के साइड इफेक्ट्स नहीं हुए थे। उनका चेहरा एकदम ग्लो कर रहा है और एकदम पहले जैसा लग रहा है। इसे शेयर करते हुए हिना ने अपनी फीलिंग्स भी बयां की हैं। हिना ने हैरान होते हुए लिखा, ‘Omgeee ये मैं हूं…।’ इसी के साथ हिना ने इमोशनल होकर रोने वाला इमोजी भी शेयर किया है। ऐसा लग रहा है जैसे हिना खुद को देखकर ही हैरान रह गई हैं। वो ऐसी दिखने के लिए तड़प रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ