TV Stars Quit Hit Shows Midway: टीवी पर जब भी कोई शो हिट होता है तो इसका मतलब यही है कि शो की कहानी और उसे दर्शाने वाले एक्टर से फैंस जुड़ चुके हैं। हालांकि, कई बार जब ऑडियंस किसी एक्टर को पसंद करने लगती है तो उसकी जगह वो किसी और को नहीं सोच पाती। मगर ये स्टार्स फैंस का दिल जाने-अनजाने तोड़ जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब टीवी पर चलता हिट शो एक्टर्स बीच में अचानक यूं ही छोड़कर चले गए हो। आज हम आप ऐसे ही 5 टीवी सेलेब्स के नाम बताने वाले हैं जिन्होंने चलते शो को लात मारकर सभी को दंग कर दिया।
यह भी पढ़ें: Animal के बाद Ranbir Kapoor एक्टिंग से लेंगे संन्यास, आखिर क्या है इसकी असली वजह?
Image Credit: Google
हिना खान (Hina Khan)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान ने अक्षरा बनकर सभी का दिल जीत लिया था। ये एक्ट्रेस का पहला डेली सोप था। कई साल तक इस शो में काम करने के बाद और ऑडियंस को अपनी आदत डलवाने के बाद हिना ने अचानक ही इस शो को क्विट करने का फैसला ले लिया। करीब 8 साल काम करने के बाद उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोड़ दिया क्योंकि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कुछ और एक्सपेरिमेंट करना चाहती थीं। उनकी शो से एग्जिट की न्यूज़ सुनकर फैंस को भी झटका लगा था।
Image Credit: Google
रुचा हसब्निस (Rucha Hasabnis)
टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhaana Saathiya) जिसने इतिहास रच दिया भला उसे भी कोई छोड़ना चाहेगा। लेकिन ऐसा हुआ जब रुचा ने पर्सनल लाइफ पर फोकस करने के लिए उस शो को बीच में ही छोड़ दिया। बता दें, इस शो ने उन्हें नेम, फेम, दौलत-शौहरत सब दिया था। रातों-रात एक्ट्रेस पूरी दुनिया में मशहूर हो गई थीं। उनका चुलबुला किरदार न सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी फैंस को खूब भाया। मगर उन्होंने अपने करियर के पीक पर शादी करने के लिए इस शो को अलविदा कह दिया।
Image Credit: Google
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)
सुनील ग्रोवर को लोग आज भी डॉ मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी और गुत्थी के नाम से जानते हैं। ये सभी उनके वो आइकोनिक किरदार हैं जो उन्होंने ‘द कपिल शर्मा’ शो में निभाए हैं। इस शो से एक तरफ सुनील ग्रोवर को असली पहचान मिली तो दूसरी तरफ उनके टैलेंट की वजह से ये शो भी फैंस को इम्प्रेस कर पाने में कामयाब हो सका। लेकिन कपिल के साथ हुए मनमुटाव के बाद सुनील ने इस शो को हमेशा के लिए टाटा बाय-बाय कह दिया। आजतक उनकी कमी शो में खलती है।
Image Credit: Google
दिशा वकानी (Disha Vakani)
‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ टीवी दुनिया का एक ऐसा इकलौता शो है जिसे उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। इस शो में नज़र आ रहा हर किरदार दर्शकों के दिल में उतर चुका है। वहीं, इस शो की जान दया भाभी यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी शो से गायब हैं। दिशा ने इतने बड़े शो को छोड़ने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। उन्होंने अपनी फैमिली के लिए एक झटके में इस शो से हमेशा के लिए दूरी बना ली। जब दिशा वकानी प्रेग्नेंट हुईं तो उन्होंने मैटरनिटी लीव ली और उसके बाद वो शो में कभी वापिस नहीं आईं।
Image Credit: Google
धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar)
शो ‘कुंडली भाग्य’ को लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं, इस शो में करण लूथरा का किरदार निभाने वाले एक्टर धीरज धूपर को भी फैंस ने अपनी सिर-आंखों पर बिठा लिया। शो बढ़िया चल रहा था और धीरज हर तरफ छाए हुए थे। फिर अचानक उन्होंने इस शो को क्विट कर दिया। एक्टर ने फैसला इसलिए लिया क्योंकि उनके ऊपर पर्सोनल लाइफ की नई जिम्मेदारियां आ रही थी। उनकी एग्जिट से सभी फैंस इमोशनल हो गए थे।
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
32 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
9 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines