Hina Khan, Sonali Bendre, Tahira Kashyap: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हिना को तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है और एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है। हालांकि बीमार होने के बाद भी हिना अपने काम में कोई कमी नहीं छोड़ रही है और लगातार शूटिंग और इवेंट्स में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिर से रैंप पर वॉक करती नजर आई। इस दौरान हिना के साथ दो और कैंसर सर्वाइवर भी थीं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
रैंप पर वॉक करती दिखीं हिना खान
हाल ही में हिना खान मशहूर सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर वॉक करती नजर आई। इस दौरान हिना खान का आत्मविश्वास देख हर कोई गदगद हो गया। भले ही हिना की कैंसर से जंग जारी है, लेकिन लोगों के लिए एक मिसाल पेश करते हुए उन्होंने ये साबित किया है कि अगर आपके मन में किसी भी काम को करने के लिए दृढ निश्चय है, तो आप कभी नहीं हार सकते।
दो और कैंसर सर्वाइवर
रैंप पर वॉक करने के लिए हिना खान ने लाइट पिंक कलर का हैवी सूट पहना था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा करने के लिए थोड़ा हैवी मेकअप लिया था। इस आउटफिट में हिना खान खूब जच रही थी। हालांकि इस इवेंट में एक और खास बात ये रही कि हिना खान के अलावा भी दो और कैंसर सर्वाइवर एक साथ नजर आई। जी हां, इस दौरान हिना के साथ सोनाली बेंद्रे और ताहिरा कश्यप भी दिखीं।
सोशल मीडिया पर छाई फोटोज
मनीष मल्होत्रा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीनों की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में तीनों एक साथ नजर आ रही है। तस्वीर में तीनों का ही आत्मविश्वास और रॉयल लुक देख फैंस इनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनपर फैंस कमेंट्स के जरिए प्यार बरसा रहे हैं।
यूजर्स ने बरसाया प्यार
एक यूजर ने इनके पोस्ट पर कमेंट किया कि तुम अबला नारी नहीं, अप्सरा हो। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ब्यूटीफुल क्वीन्स, तीनों ही बहुत हिम्मत वाली है। एक और ने लिखा कि सभी बहुत सुंदर लग रही है। यूजर्स ने तीनों की खूब तारीफ की है। गौरतलब है कि हिना खान, ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर है और उनका इलाज चल रहा है। ताहिरा कश्यप को 2018 में कैंसर के बारे में पता लगा था और साल 2019 में उन्होंने अपना इलाज पूरा किया था।
हिना के जल्दी ठीक होने की दुआ
इसके साथ ही सोनाली की बात करें तो उनको भी साल 2018 में ही अपने मेटास्टेटिक कैंसर का पता लगा था, जिसके बाद उन्होंने अपना इलाज कराया और अब वो कैंसर फ्री है। हिना की अगर बात करें तो हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।
यह भी पढ़ें- OTT से क्यों दूर हैं Pavitra Puniya? एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines