Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। ऐसे में जाहिर है कि हर कोई उन्हें हिम्मत देने में लगा है। हालांकि हिना खुद भी मजबूती से इसका सामना कर रही हैं, लेकिन जब किसी को भी इतनी गंभीर बीमारी हो जाए, तो भला कोई क्या ही कर सकता है। जी हां, ब्रेस्ट कैंसर लगातार एक्ट्रेस की हालात खराब कर रहा है।
एक्ट्रेस ने किया लेटेस्ट पोस्ट
हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस को अपडेट दे रही हैं। कुछ देर पहले हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें हिना की बॉडी पर अलग ही तरह के निशान नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा कि इस फोटो में आप क्या देख रहे हैं? मेरे शरीर के घाव या फिर मेरी आंखों में उम्मीद? कैप्शन में हिना ने आगे लिखा कि घाव मेरे हैं और मैं इन्हें प्यार से गले लगाती हूं।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
सोशल मीडिया पर जैसे ही हिना का ये पोस्ट सामने आया, तो फैंस भी चिंता करने लगे। यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप बहुत हिम्मत वाली हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप फाइटर हैं। एक और अन्य ने लिखा कि आप अपना ध्यान रखें।
हिना को है स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर
इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिना खान ने कुछ दिन पहले ही फैंस को जानकारी दी है कि उन्हें स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर है। जैसे ही फैंस ने इस खबर को सुना तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को भी इस पर यकीन नहीं हुआ। भले ही हिना इतनी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं, लेकिन वो अपनी हिम्मत बनाए हुए हैं।
कई एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं कैंसर का सामना
बता दें कि ना सिर्फ हिना खान बल्कि उनके पहले कई और हसीनाएं भी इस गंभीर बीमारी का सामना कर चुकी हैं। हिना खान भी बहुत मजबूत हैं और वो भी इस परेशानी से जल्दी ही बाहर आ जाएंगी। लोगों की दुआएं हिना के साथ हैं और सभी उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। अब लोगों को उस दिन का इंतजार है, जब हिना अपने फैंस के साथ अपने ठीक होने की खबर को साझा करेंगी।
यह भी पढ़ें- Zaheer Iqbal नहीं तो कौन? शादी के बाद पति को छोड़ किस पर प्यार लुटा रहीं Sonakshi Sinha?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines