---विज्ञापन---

Zaheer Iqbal नहीं तो कौन? शादी के बाद पति को छोड़ किस पर प्यार लुटा रहीं Sonakshi Sinha?

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपने पति नहीं बल्कि किसी और पर प्यार लुटा रही है। लोगों के मन में सवाल है कि कौन है ये खास?

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की है। कपल की शादी को लेकर गॉसिप टाउन में अभी भी चर्चा होती रहती हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो हर पल का अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक लेटेस्ट पोस्ट किया, जिसमें वो अपनी पति नहीं बल्कि किसी और के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। जैसे ही सोनाक्षी का ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने कहा कि पति को छोड़ एक्ट्रेस किस पर प्यार लुटा रही हैं? आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

लेटेस्ट पोस्ट किया शेयर 

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है। सामने आए फोटो में सोनाक्षी के साथ एक बेहद क्यूट-सी ब्लैक और व्हाइट कलर की बिल्ली नजर आ रही है, जिसे एक्ट्रेस बड़े प्यार से देख रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने इसके कैप्शन में लिखा है ‘ट्विनिंग’। जी हां, एक्ट्रेस की ड्रेस भी ब्लैक और व्हाइट कलर की है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं।

---विज्ञापन---
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

कई बार हुईं ट्रोल

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने कहा कि शादी के बाद एक्ट्रेस पति नहीं तो किस पर इतना प्यार लुटा रही हैं, तो जाहिर है कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट से लोगों को जवाब भी मिल गया और एक बेजुबान के लिए सोनाक्षी का प्यार देखकर यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि शादी के बाद सोनाक्षी को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

---विज्ञापन---

7 साल किया डेट

फिर चाहे वो जहीर से शादी करना हो या फिर उनका अस्पताल जाना। सोनाक्षी को कई बार सोशल मीडिया की दुनिया पर तानों का सामना करना पड़ा है। हालांकि इन सबके बीच एक्ट्रेस बेहद कूल रहती हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल से शादी की है। कपल 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। लंबे टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी कर ली है। शादी के बाद कपल की फोटोज ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट चुराई और फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया। शादी के बाद से सोनाक्षी लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर की स्टोरी पोस्ट करती रहती हैं, जो यूजर्स को खूब पसंद भी आती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika के संगीत में नजर नहीं आईं Katrina Kaif, तो फिर हुई ऐसी चर्चा

First published on: Jul 06, 2024 02:05 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola