हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan की पहली कीमोथेरेपी, एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से शेयर किया ऐसा वीडियो

Hina Khan: एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ हर लेटेस्ट अपडेट शेयर करती है। हिना इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। हालांकि एक्ट्रेस का इलाज शुरू हो गया है और अब हिना ने हॉस्पिटल से पहली कीमोथेरेपी का वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan: फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि इतनी खतरनाक बीमारी भी हिना के हौसले को कम नहीं कर पा रही है। जी हां, एक्ट्रेस लगातार अपनी हिम्मत बनाए हुए है और खुद को मोटिवेट कर रही हैं। हिना की हिम्मत देखकर यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके हौसले को बढ़ा रहे हैं। हिना का ब्रेस्ट कैंसर का इलाज शुरू हो चुका है और अब वो अपनी पहली कीमोथेरेपी के लिए हॉस्पिटल जा चुकी हैं।

हिना ने शेयर किया वीडियो

जी हां, हिना ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि वो पहली कीमोथेरेपी के लिए हॉस्पिटल में हैं। हिना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि हिना अपना फोटोशूट करा रही हैं और कैमरे के सामने जमकर पोज दे रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस पैप्स के कैमरे के सामने भी एकदम नॉर्मल हैं। इसके बाद वीडियो में अवॉर्ड फंक्शन की झलक नजर आती है, जहां पर हिना को अवॉर्ड दिया जा रहा है।

ऐसी थी हिना की हालत

इसके बाद वीडियो में हिना अवॉर्ड के साथ सेल्फी शेयर करती दिखीं। फिर हिना हॉस्पिटल में नजर आई। इस दौरान हिना के चेहरे पर एक प्यारी-सी स्माइल नजर आई, जो बयां कर रही है कि हिना की हिम्मत बिल्कुल कम नहीं हुई है और फिर हिना हॉस्पिटल के बेड पर नजर आई, लेकिन इस दौरान भी उनके फेस पर स्माइल थी, जो हर किसी को उनकी तारीफ करने पर मजूबर कर रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने बढ़ाई हिना की हिम्मत

हिना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई कमेंट्स के जरिए हिना की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप बहुत पॉवरफुल है, आपके लिए बहुत सारी दुआएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप अपना ध्यान रखें और आराम करें। तीसरे यूजर ने कहा कि आप पर गर्व है कि आप इतने दर्द में होने के बाद भी अपनी हिम्मत बनाए हुए हैं।

हिना ने खुद पोस्ट कर दी थी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी

इस तरह यूजर्स एक्ट्रेस की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि हिना के इस पोस्ट पर सेलेब्स भी कमेंट्स के जरिए हिना की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिना खान ने हाल ही में फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की है कि उनको स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है। जैसे ही इंटरनेट पर हिना का ये पोस्ट सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर भी हलचल बढ़ गई और फैंस एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur 3: दिवाली के रॉकेट की तरह हैं ‘मुन्ना त्रिपाठी’, कहां जाएगा, किसके घर फटेगा? कोई गारंटी नहीं

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola