Mirzapur 3: दिवाली के रॉकेट की तरह हैं 'मुन्ना त्रिपाठी', कहां जाएगा, किसके घर फटेगा? कोई गारंटी नहीं

Mirzapur 3: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन में मुन्ना भैया होंगे या नहीं इसको लेकर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है। हर कोई इसके बारे में कयास लगा रहा है कि सीजन तीन में मुन्ना की धमाकेदार एंट्री होगी।

Mirzapur 3

Mirzapur 3

Mirzapur 3: इस टाइम अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी हो रही है। लोग बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फैंस की एक्साइटमेंट तो इस सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद ही दोगुनी बढ़ गई थी।

विज्ञापन

‘गंदी बीमारी’ हुआ रिलीज

अब भई जब लोगों का एक्साइटमेंट लेवल इतने चरम पर हैं, तो उसको देखते हुए मेकर्स ने इस सीरीज का पहला गाना ‘गंदी बीमारी’ रिलीज कर दिया है, जो लोगों को पसंद भी आ रहा है। अब भई जब इतना सब हो रहा है, तो भला कोई ‘मुन्ना त्रिपाठी’ को कैसे भूल जाएं। जी हां, इस टाइम ये चर्चा चरम पर है कि ‘मुन्ना भैया’ सीरीज में होंगे या नहीं?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

लोगों का क्या है कहना?

अगर इस सीरीज के ट्रेलर की बात करें तो इसमें कहीं भी मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा नजर नहीं आए हैं। ऐसे में लोगों को पहले लगा कि शायद इस बार की सीजन में वो नहीं होंगे, लेकिन जैसे ही कुछ वक्त बीता तो चर्चा होने लगी कि भले ही ट्रेलर में मुन्ना की झलक सामने नहीं आई, लेकिन सीरीज में मुन्ना की धमाकेदार एंट्री होगी। हालांकि कुछ दिनों पहले मेकर्स ने भी इस पर जवाब देते हुए कहा था कि इस सीजन में ‘मुन्ना’ होगा या नहीं ये 5 जुलाई को चल जाएगा। जिस ढंग से मेकर्स ने ये जवाब दिया था, उससे लग रहा था कि शो में मुन्ना हो सकता है। हालांकि इस पर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्यों सीजन 3 में मुन्ना के होने के आसार?

यहां गौर करने वाली बात ये है कि भले ही ट्रेलर में मुन्ना के बारे में कोई जिक्र नहीं हुआ और सीजन 2 वो अमर हो चुके हैं, लेकिन अब वो सीरीज ते तीसरे सीजन में नहीं होंगे ये हजम कर पाना भी मुश्किल है। अरे भई, सभी जानते हैं कि मुन्ना त्रिपाठी दिवाली के रॉकेट की तरह हैं। कहां जाएगा, किसके घर फटेगा? कोई नहीं जानता और ना ही इसकी कोई गांरटी है, लेकिन ये गांरटी जरूर है कि फटेगा जरूर? अब बबलू और स्वीटी का सिलेबस तो हुआ खत्म, बचा कौन… गुड्डू… तो उसको देखने के लिए तो ‘मुन्ना’ है ना। ऐसे में अब लोगों का मानना है कि सीजन 3 में मुन्ना की धमाकेदार एंट्री हो सकती हैं। हालांकि इसका खुलासा अब 5 जुलाई को होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ