हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कहानी कैसे खत्म होगी नहीं पता, लेकिन मैंने हार नहीं मानी', कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan की टूटी हिम्मत

Hina Khan Shares Emotional Post: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस के साथ हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई हैं। चलिए आपको बताते हैं अभिनेत्री ने स्टोरी के जरिए क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन
हिना खान

Hina Khan Shares Emotional Post: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय कैंसर से जूझ रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज में  होने के चलते एक्ट्रेस कीमोथेरेपी के मुश्किल सेशन्स से गुजर रही हैं, जो बेहद दर्दनाक होते हैं। हिना ने हर संभव कोशिश करके अपनी हिम्मत जुटाकर इस लड़ाई को जारी रखा है, लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे उनकी हिम्मत जवाब देने लगती है, तभी तो देखिए ना हिना ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो अपने दिल के जज्बात बयां करते हुए नजर आ रही हैं।

मैंने हार नहीं मानी- हिना खान 

हिना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने वो काफी इमोशनल लग रही हैं। हिना ने पोस्ट में लिखा है- ‘मुझे नहीं पता कहानी कैसे खत्म होगी लेकिन मैंने हार नहीं मानी’। हिना खान के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी डर गए हैं। हिना के इन शब्दों ने उनके प्रशंसकों को काफी चिंता में ला दिया है। पोस्ट के जरिए हिना बताना चाह रही हैं कि उन्होंने पूरी कोशिश की अपनी तरफ से, उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। कैंसर की जंग को हिना ने बहुत हिम्मत से लड़ा है और अभी भी वो पूरी बहादुरी दिखा रही हैं। आपको बता दें जब से हिना ने अपने कैंसर होने की खबर सभी से शेयर की है, तब से उनके करीबी और फैंस उनकी हिम्मत का लोहा मान रहे हैं।

हिना खान ने पापा को किया याद 

इससे पहले हिना खान ने अपने पिता को भी याद किया था। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि वो इस मुश्किल घड़ी में अपने पापा को कितना याद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने डैड के बारे में फैंस के साथ शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक छोटी बच्ची और उसके पिता का प्यार एक फोटो के जरिए देखा जा सकता था। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी ने जो सबसे मुश्किल पाठ सिखाया है, वो है आपकी कमी। आपकी याद आती है और मेरी गालों से आंसू टपकने लगते हैं।’ बता दें कि हिना के पिता का निधन 2022 में हुआ था, इसलिए इस तस्वीर के साथ उन्होंने ‘अनफिनिश्ड 2022’ भी लिखा था।

विज्ञापन

लगातार अपडेट देती हैं हिना खान 

गौरतलब है हिना अक्सर अपने फैंस और दोस्तों के साथ अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को जब से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई है तब से वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी जर्नी को भी दिखा रही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जिंदगी का सबसे मुश्किल…’, कैंसर के बीच बुरी तरह टूट गईं Hina Khan

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola