'जिंदगी का सबसे मुश्किल...', कैंसर के बीच बुरी तरह टूट गईं Hina Khan

Actress Hina Khan Remembers Her Dad: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बहुत मुश्किल दौर में गुजर रही हैं। अभिनेत्री के पास इस वक्त उनकी मां हैं लेकिन उन्हें अपने पापा की कमी बहुत महसूस होती है। हाल ही में हिना के साथ फिर से ऐसा ही कुछ हुआ जब उन्होंने फैंस के साथ अपने दुख को शेयर किया।

हिना खान

हिना खान

Actress Hina Khan Remembers Her Dad: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज के चलते हिना खान कीमोथेरेपी के सेशन्स से गुजर रही हैं जो बहुत ही दर्द भरे रहते हैं। हिना जैसे-तैसे अपनी हिम्मत जुटाकर मौत से ये जंग लड़ रही हैं। हालांकि हिना की हिम्मत बीच-बीच में जवाब देने लगती है जब उन्हें ऐसा महसूस होता है कि वो यहां बहुत अकेली पड़ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में फैंस से शेयर किया है कि वो किस शख्स को इस दौरान सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं।

विज्ञापन

हिना खान ने पापा को किया याद

कैंसर से जंग के बीच हिना खान अपने पापा को बहुत मिस कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने डैड के बारे में फैंस के साथ शेयर करते हुए इमोशनल लग रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में हिना खान ने एक छोटी सी बच्ची और उसके पिता को दिखाया गया। इस दौरान उस फोटो पर लिखा हुआ है- जिंदगी ने जो सबसे मुश्किल पाठ सिखाया है वो है आपकी कमी। आपकी याद आती है और मेरी गालों से आंसू टपकने लगते हैं। आपको बता दें साल 2022 में हिना के पापा का निधन हुआ था, इसलिए इस तस्वीर के साथ भी हिना ने लिखा हुआ है- अनफिनिश्ड 2022।

विज्ञापन

‘दो पत्ती’ की स्क्रीनिंग में दिखीं हिना खान 

हाल ही में अपने दोस्त शहीर शेख की फिल्म दो पत्ती की स्कीनिंग में हिना खान नजर आईं। हिना खान 24 अक्टूबर को मुंबई में ‘दो पत्ती’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। जब वो वहां पहुंचीं, तो उनके दोस्त शहीर शेख ने उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हिना खान और शहीर शेख की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट से जाते हुए हिना खान ने एक बार फिर पैप्स से कहा कि वो उनके लिए दुआ करें कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ