Hina Khan का किसने उठाया फायदा? ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच एक्ट्रेस ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Hina Khan Cryptic Post: हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। अब उन्होंने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है जिसके मुताबिक किसी ने हिना का फायदा उठाया है।

Hina Khan Cryptic Post

Hina Khan Cryptic Post

Hina Khan Cryptic Post: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुनाने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव चल रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देती हैं। साथ ही ये भी बताती हैं कि इस बीमारी के दौरान वो किस तरह के चैलेंज फेस कर रही हैं। हिना खान के फैंस भी उनके सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं ताकि उन्हें एक्ट्रेस की हर अपडेट मिल सके और हिना का हाल उन्हें पता रहे। इसी बीच अब हिना ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन

हिना का किसने उठा लिया फायदा?

तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर के बीच अब हिना खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी अब इशारा कर रही है कि एक्ट्रेस दुखी हैं और उन्हें किसी ने धोखा दे दिया है। अब हिना खान का किसी ने फायदा उठाया है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये तो खुद हिना खान के शब्द हैं। दरअसल, अब हिना खान ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने कुछ ऐसा ही लिखा है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है और किसने उनका फायदा उठाया है?

विज्ञापन

एक्ट्रेस का अटपटा पोस्ट वायरल

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया है वो कुछ सवाल खड़े कर रहा है। हिना की इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, ‘किसी ने फायदा उठा लिया। चलो, कुछ फायदा उठाने जैसा है तो तुम में।’ अब यहां हिना किसकी बात कर रही हैं उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है। हिना ने अपनी स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिया, ऐसे में उनका इशारा किसकी तरफ है ये कह पाना काफी मुश्किल है। हो सकता है कि हिना ने यूं ही ये पोस्ट शेयर कर दिया हो और किसी ने उनका फायदा न उठाया हो।

जानलेवा बीमारी के बीच काम में जुटीं हिना खान

वहीं, बात हिना खान की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी के बाद भी काम करने से पीछे नहीं हट रही हैं। वो लगातार शूटिंग कर रही हैं। हिना खान के सोशल मीडिया पर आप देखेंगे तो आपको नजर आएगा कि वो ब्रांड एंडोर्समेंट में कितनी बिजी हैं। कभी वो स्किन केयर प्रोडक्ट प्रमोट कर रही हैं तो कभी मेकअप प्रोडक्ट्स एन्ड्रोस कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ