पति से तलाक, धर्म बदल मुस्लिम लड़के से की शादी... टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन छोड़ दी इंडस्ट्री; पहचाना कौन?

Birthday Special: टीवी की एक हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस है जो बिग बॉस से 2 करोड़ 55 लाख रुपए कमाकर लौटी थी। हर हफ्ते वो करीब 15 लाख लाख रुपए चार्ज करती थी, लेकिन अब शादी के बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गई हैं।

Birthday Special

Birthday Special

Birthday Special: एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस है जिसे एक वक्त पर घर-घर में पसंद किया जाता था, लेकिन अब वो शादी कर शोबिज से कुछ दूरी बना चुकी है। फैंस इस एक्ट्रेस को शो में देखने के लिए तरस रहे हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ के चक्कर में प्रोफेशनल लाइफ को भुला बैठी हैं। अब ये एक्ट्रेस कौन है चलिए जानते हैं? बता दें, इस एक्ट्रेस का जन्मदिन 6 अगस्त को आता है और इस साल ये 38 साल की हो गई हैं। इनको आपने डेली सोप्स से लेकर रियलिटी शोज तक में देखा होगा। ये एक्ट्रेस टीवी की सिमर यानी ‘ससुराल सिमर का’ की दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) हैं।

विज्ञापन

शादीशुदा होते हुए रहा अफेयर

बता दें, दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी पसंद की जाती है पर्सनल लाइफ उतनी ही कंट्रोवर्शियल है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। बता दें, दीपिका ने जब इंडस्ट्री में पहचान हासिल की उस दौरान वो पहले से ही शादीशुदा थीं। ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर उनकी और शोएब इब्राहिम की मुलाकात हुई और फिर इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। इन रूमर्स के बाद दीपिका का अपने पति से तलाक हो गया।

विज्ञापन

धर्म बदल रचाई शादी

तलाक के बाद दीपिका और शोएब ने एक-दूसरे को ऑफिशियली डेट करना शुरू किया और साल 2017 में ‘नच बलिए’ के सेट पर शोएब ने अपनी लेडी लव को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। साल 2018 में दीपिका ने धर्म परिवर्तन कर शोएब संग शादी कर ली। दीपिका हिंदू से मुस्लिम बनी और उन्होंने अपना नाम फैजा इब्राहिम रख लिया। अब वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और अब उनका एक बेटा भी है। बता दें, शादी के बाद से दीपिका ने काम से कुछ दूरी बना ली है।

विज्ञापन

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी हाउस वाइफ

उन्हें आखिर बार शो ‘Kahaan Hum Kahaan Tum’ में देखा गया था और 4 साल से वो काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में फैंस उन्हें मिस भी करते हैं और कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं कि मुस्लिम लड़के से शादी कर उन्होंने अपनी पहचान को पीछे छोड़ दिया और चमकदार करियर भूलकर हाउस वाइफ बनकर रह गई हैं। लेकिन दीपिका अभी भी कहीं न कहीं फैंस से जुड़ी हुई हैं वो डेली व्लॉगिंग कर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि वो ‘बिग बॉस 12’ की विनर और टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनकर भी टीवी से गायब हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ