हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hina Khan को लगी चोट, सीढ़ियों से फिसली एक्ट्रेस, बोलीं- जब हम गिरते हैं...

Hina Khan: हिना खान को चोट लगी है, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में हिना फिसलती हुई नजर आ रही है। वहीं, अब यूजर्स एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो ठीक हैं।

विज्ञापन
Hina Khan, image credit -Google

Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस को अपनी लेटेस्ट अपडेट की बारे में जानकारी साझा करती रहती है। हाल ही में हिना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो सीढ़ियों से गिरती नजर आ रही है। वीडियो देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस को काफी चोट लगी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला….

हिना खान ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

दरअसल, हाल ही में हिना खान बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी संग कोलकाता में शूटिंग के लिए गई थीं। यहां पर दोनों ने एक वीडियो सॉन्ग शूट किया, लेकिन इस गाने को शूट करते वक्त हिना को काफी चोट लग गई है। एक्ट्रेस ने इस गाने की शूटिंग से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गिरती नजर आ रही हैं। हिना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहुत तेज बारिश हो रही है और वो एक्ट करने के लिए तैयार है, लेकिन जैसे ही हिना तेजी से सीढ़ियां उतरती हैं, तो उनका पैर फिसल जाता है और वो गिर जाती है।

वहां पर बहुत ज्यादा फिसलन थी- हिना

हालांकि इसके बाद तेजी से हिना खुद को संभलते हुए उठ जाती हैं और वापस अपनी पॉजिशन ले लेती हैं और वो फिर से शूटिंग करने लगती हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा कि मैं साड़ी पहनी थी और हील्स भी, वहां पर बहुत ज्यादा फिसलन थी और मुझे बारिश का मजा लेते हुए ऊपर देखकर नीचे दौड़ना था। इस दौरान मैं फिसल गई और बिना समय बर्बाद किए मैं वापस उठीं, क्योंकि शूटिंग पर बिना टाइम बर्बाद किए हमें हस किसी के टाइम की वेल्यू करनी होती है।

विज्ञापन

मेरे लिए कमिटमेंट का यही मतलब है

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि जब हम गिरते हैं या फिर चोट लग जाती है, तो भी हमें उठकर अपना काम करना होता है। मेरे लिए कमिटमेंट का यही मतलब होता है। हिना ने लिखा कि एक एक्टर की जिम्मेदारी बस अपनी कमिटमेंट को पूरी करने की ही नहीं होती है बल्कि कैमरे के सामने सबसे आगे रहने के लिए उन्हें खुद को अपनी टीम से पीछे रखना आना चाहिए।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

वहीं, अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत ज्यादा मेहनती है। दूसरे ने लिखा कि आप ठीक हो। तीसरे ने लिखा कि अपना ध्यान रखो। एक अन्य ने लिखा कि आप सुपर हैं और मेहनती भी अपना ध्यान रखें। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स हिना के पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अपनी इस फिल्म को बेहद पसंद करते हैं Shahrukh Khan, पोस्ट कर बोले- मैं इसे देखता हूं…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola