Hina Khan को मिली जिस्म की तलकीफ, वीडियो में पत्नी की ढाल बनकर सेवा करते दिखे Rocky Jaiswal

Hina Khan: हिना खान ने रॉकी की एक ऐसी वीडियो शेयर की है, अब सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं की बातें हो रही हैं। हर कोई रॉकी जैसा पति होने की बात कर रहा है। वीडियो में वो हिना के लिए जो कुछ कर रहे हैं, वो देखकर सभी का दिल पिघल गया है।

Hina Khan

हिना खान ने रॉकी संग एक वीडियो शेयर की है। (Photo Credit- Instagram)

Hina Khan: हिना खान ने पिछले कुछ वक्त में काफी कुछ झेला है। ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से हिना खान अभी तक लड़ रही हैं। इस जानलेवा बीमारी से लड़ने में उन्हें दवाइयों ने जितना सहारा दिया, उससे कहीं ज्यादा सपोर्ट हिना खान को अपने पति रॉकी जायसवाल से मिला है। जहां अक्सर मुश्किल वक्त में लोग साथ छोड़ देते हैं, ऐसे मुश्किल हालत में न सिर्फ रॉकी ने हिना का हाथ थामा, बल्कि हमेशा-हमेशा के लिए हिना को अपना भी लिया। बेहद सादगी के साथ रॉकी और हिना ने शादी कर ली और अब किस तरह रॉकी पति का फर्ज निभा रहे हैं, उसकी झलक हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दिखाई है।

हिना खान ने शेयर किया रॉकी का खास वीडियो

अब हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसे देखने के बाद आप भी खुद को रॉकी जायसवाल की तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। हिना खान का रॉकी किस तरह से ख्याल रखते हैं, इसके सबूत तो हमें पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार देखने को मिल चुके हैं। वहीं, अब एक बार फिर हिना खान ने पति का एक खास वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है और लड़कियों को खास सलाह भी दी है। इस वीडियो में रॉकी अपनी पत्नी के पांव पर दवाइयां लगाते हुए और उनकी सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं।

हिना के पांव की मालिश करते दिखे पति रॉकी

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हिना खान बेड़ पर लेटी हुई हैं और रॉकी जमीन पर बैठकर अपनी पत्नी के पांव की मालिश कर रहे हैं। अब इसे शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा, ‘फूल देने वाला नहीं, फूल की तरह रखने वाला ढूंढो।’ इस वीडियो को देखकर भी यही लग रहा है कि रॉकी हिना को किसी फूल की तरह ही संभालकर रखते हैं। वो जिस जुन्नून के साथ हिना के सेवा कर रहे हैं वो देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं। आपको बता दें, हिना खान ने इस खूबसूरत वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘शायद ऊपर वाले ने जिस्म की तकलीफ दी, पर रूह का सुकून भी तो दिया। ये उनका हर रोज का रूटीन है। हम ठीक हो जाएंगे, हां हम हो जाएंगे। सिर्फ आभार।’

फैंस ने लुटाया रॉकी पर प्यार

अब हिना खान के इस वीडियो कैप्शन को देखकर फैंस को पता चल गया है कि रॉकी सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि रोज हिना की इसी तरह से सेवा करते हैं। हिना अपने पति के साथ कितनी खुश हैं, वो भी दिखाई दे रहा है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस हिना के लिए दुआएं कर रहे हैं और रॉकी की तारीफों में पुल बांध रहे हैं। कपल को अब सभी लोग ब्लेसिंग दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इन्हें किसी की नजर ना लगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ