पिता के अंतिम संस्कार में बेहोशी की हालत में दिखीं Mannara Chopra, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस

Mannara Chopra Father Funeral: मनारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखर फैंस मनारा के लिए घबराए हुए हैं। एक्ट्रेस न तो ठीक से खड़ी हो पा रही हैं और न ही चल पा रही हैं। मनारा पिता के अंतिम संस्कार को देखकर टूट गई हैं।

Mannara Chopra

मनारा चोपड़ा अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद बेहद बुरी हालत में नजर आ रही हैं। (Photo Credit- Instagram)

Mannara Chopra Father Funeral: प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा इस वक्त गहरे सदमे में हैं। मनारा चोपड़ा के सर से पिता का साया उठ गया है। फादर्स डे के अगले ही दिन मनारा चोपड़ा ने अपने पापा को खो दिया। 16 जून को मनारा चोपड़ा के पापा रमन राय हांडा ने अपनी अंतिम सांस ली थी और आज ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि में मनारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके परिवार के कई ऐसे वीडियो सामने आए जिन्हें देखकर हर कोई इमोशनल हो गया।

विज्ञापन

पिता के अंतिम संस्कार के बाद बिगड़ी मनारा की हालत

एक वीडियो में मनारा अपना पिता की अर्थी को कंधा देने के लिए जिद करती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में मनारा और उनकी बहन मिताली हांडा अपने पिता के पार्थिव शरीर को शमशान घाट ले जाते हुए दिखाई दीं और दोनों बहनों का रो-रोकर हाल बिगड़ गया। वहीं, अब मनारा का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर तो फैंस को भी उनकी चिंता हो जाएगी। मनारा पिता के निधन से बिखर गई हैं और उनकी हालत बिगड़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन

बेहोशी की हालत में दिखीं मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पिता के अंतिम संस्कार के बाद बेहोशी की हालत में नजर आ रही हैं। मनारा अपने पापा की आत्मा की शांति की पूजा करते हुए बेहोश होते-होते बची हैं। परिवार वालों ने जैसे-तैसे मनारा को संभाला है। मनारा जैसे ही गिरने लगीं उनके साथ खड़ी एक महिला ने उन्हें संभाल लिया और फिर एक्ट्रेस रोते-रोते अपनी बहन के गले लग गईं। मनारा की ये हालत देखकर हर कोई चौंक गया। वो पिता को खोने के बाद पूरी तरह से हिल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोते हुए लड़खड़ाए मनारा के कदम

इसके अलावा मनारा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वो पिता के शरीर को अग्नि मिलने के बाद शमशान से बाहर आती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है जैसे वो चलने की भी हालत में नहीं हैं। मनारा लड़खड़ा रही हैं और बिलख-बिलखकर रो रही हैं। इस दौरान उनका परिवार उन्हें संभालने की पूरी कोशिश कर रहा है। मनारा चोपड़ा पिता के अंतिम संस्कार के बाद होश खो बैठी हैं और सभी लोग उन्हें संभालने में लगे हैं। उनका दर्द इन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ