Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने जबसे अपने स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर की खबर दी है, तबसे ही एक्ट्रेस इसके बारे में लेटेस्ट जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है। हिना अक्सर अपनी बीमारी से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी दे रही हैं। अब फिर से हिना ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हिना ने बताया है कि उनके ब्रेस्ट कैंसर की वजह से उनकी मां को सदमा-सा लग गया।
हिना के पोस्ट ने फैंस को फिर किया परेशान
दरअसल, हिना खान ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना ने अपनी मां के साथ कई सारी फोटोज शेयर की हैं। हर एक फोटो में हिना के साथ उनकी मां है, जो बेहद उदाज नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि एक मां का दिल अपने बच्चे को आश्रय, प्यार और आराम देने के लिए हर दुख के सागर को निगल लेता है।
एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट
हिना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा आगे लिखा कि यही वह दिन था जब उमेरी मां को मेरे कैंसर की खबर मिली। इस खबर से उन्हें जो सदमा महसूस हुआ वह समझ से परे था, लेकिन उन्होंने मुझे संभालने और अपना दर्द भूलने का एक तरीका ढूंढ लिया। यहां तक कि उनकी दुनिया भी ढह रही थी, फिर भी उन्होंने मुझे अपनी बाहों में आश्रय देने और मुझे ताकत देने का एक तरीका ढूंढ लिया है। #मां
यूजर्स ने फिर बढ़ाई हिना की हिम्मत
जैसे ही हिना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप हिम्मत मत हारो, भगवान आपको जल्दी ही ठीक कर देंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी मां ही आपकी हिम्मत हैं और आप उनकी। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक कर देंगे। एक और यूजर ने कहा कि आप बहुत हिम्मत वाली हैं। इस तरह कमेंट्स करके लोग हिना को हिम्मत दे रहे हैं।
ब्रेस्ट कैंसर की तीसरे स्टेज पर हैं हिना खान
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हिना ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर होने की खबर लोगों को दी है। जैसे ही फैंस को इसके बारे में पता लगा तो हर कोई हैरान रह गया। हिना के फैंस उनके लिए परेशान हो गए। साथ ही लोगों ने हिना के लिए दुआ की और उनकी हिम्मत बनाए रखी।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: ना सिर्फ मेहंदी दुल्हन की हर चीज Anant के नाम की, AR ने खूब लूटी लाइमलाइट
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
11 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
13 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
15 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
15 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
16 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
17 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines