पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी हिना खान के पोस्ट का इंतजार रहता है। ये तो सभी जानते हैं कि हिना खान स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। हालांकि, उनका इलाज भी चल रहा है, लेकिन कीमोथेरेपी का असर उनके नाखूनों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि हिना के नाखूनों पर कीमोथेरेपी का क्या असर हो रहा है?
हिना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हिना खान ने इसकी जानकारी भी खुद ही शेयर की है और इसके लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाखूनों की फोटो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। हिना ने लिखा कि ओके, आपमें से बहुत सारे लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं।
hina
कीमोथेरेपी का साइड इफेक्ट
हिना खान ने आगे लिखा कि इन लोगों में कुछ लोग मेरी बिल्डिंग के भी हैं, जो मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं। मैंने अपने नाखूनों पर कोई पेंट नहीं लगाया है और मैं पोलिस लगाकर कैसे प्रार्थना कर सकती हूं। हिना ने आगे लिखा कि अरे मेरे साथियों थोड़ा दिमाग लगाओ। मेरे नाखूनों का रंग इसलिए खराब हुआ है क्योंकि ये कीमोथेरेपी का साइड इफेक्ट है।
मेरे नाखून नाजुक हो गए हैं- हिना
हिना ने बताया कि अब मेरे नाखून नाजुक हो गए हैं और सूख गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कभी-कभी तो वो खुद ही बेड पर भी गिर जाते हैं। हालांकि इन सबमें सबसे अच्छी बात ये है कि ये सब टेम्पररी है और हां, सबसे बड़ी बात ये की मैं ठीक हो रही हूं… अल्हम्दुलिल्लाह। जैसे ही हिना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया।
फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की कामना
गौरतलब है कि हिना खान अक्सर ही अपने और अपने कैंसर के इलाज के बारे में फैंस को बताती रहती हैं। इसके पहले भी हिना खान ने इस तरह के कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने खुद से जुड़ी जानकारियां शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘द डिप्लौमैट’ का दूसरे दिन कैसा हाल? कमाई में 12.5% का उछाल
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines