Hina Khan Latest Post: एक्ट्रेस हिना खान आजकल ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। वहीं जब से हिना खान को कैंसर होने की खबर सामने आई है, तब से हर कोई अभिनेत्री के लिए चिंतित है। हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और खुद से जुड़ा हर अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। बेशक हिना कैंसर से जंग लड़ते हुए अपनी हिम्मत बांधे हुए हैं, लेकिन जाहिर है कि अगर किसी को भी इतनी गंभीर बीमारी होगी तो उसकी हिम्मत जवाब देने लगेगी। ऐसा लगता है कि हिना की हिम्मत भी टूट रही है। बीते दिन अभिनेत्री अपने पिता को याद कर रही थीं। उन्होंने एक और इमोशनल नोट शेयर किया है।
हिना खान ने पोस्ट में यह लिखा
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टा पोस्ट में हिना ने लिखा कि एक बात जो मुझे अपने बारे में बेहद पसंद है, वो यह है कि चाहे मेरे साथ कितना भी बुरा व्यवहार किया गया हो, चाहे मैं कैसा भी महसूस कर रही हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं। मेरे पास अभी भी एक दिल है, जो सोने का है और देने के लिए बहुत सारा प्यार भी है। यह एक ऐसी चीज है, जो मुझसे कभी कोई नहीं ले सकता।
Hina Khan
कीमोथेरेपी के बाद किया पहला शूट
हिना खान की यह पोस्ट फैंस को भावुक कर रही है। कैंसर से जंग लड़ते हुए हिना अपनी हिम्मत को बनाकर रख रही हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। फैंस भी हिना के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले हिना ने अपनी पहली कीमोथेरेपी ली थी। हालांकि बीते दिन पहली कीमोथेरेपी के बाद एक्ट्रेस ने अपना पहला शूट भी किया। इस दौरान हिना कीमोथेरेपी के दौरान लगे टांकों को कवर करती भी नजर आईं।
हिना के जल्दी ठीक होने की दुआ
सोशल मीडिया पर हिना खान अपने कैंसर के इलाज से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट शेयर कर रही हैं। हिना के कैंसर से उनकी मां भी बहुत परेशान हैं, लेकिन फिर भी वे अपनी बेटी की हिम्मत बनकर खड़ी हैं। देखते हैं कि एक्ट्रेस को ठीक होने में कितना टाइम लगेगा?
यह भी पढ़ें- Splitsvilla-13 की फाइनलिस्ट Pallak Yadav कौन? जिन पर दिल्ली में हुआ हमला
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines