हिना खान पिछले साल से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कैंसर की वजह से वो काफी समय से किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं, जहां उन्हें ज्यादा देर शूटिंग करनी पड़े। ऐसे में हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बन गई हैं और मजेदार वीडियो भी शेयर कर रही हैं। रमजान के महीने में तो हिना खान के कई फनी वीडियो सामने आए हैं। वहीं, अब हिना ने एक बेहद ही इंटरेस्टिंग वीडियो पोस्ट किया है। हिना खान के इस वीडियो से काफी लोग रिलेट कर पाएंगे।
मम्मी के टॉर्चर पर हिना ने बनाया वीडियो
दरअसल, अब हिना खान को अपने बचपन की याद आ गई है, जब उनकी मम्मी उन्हें पीटा करती थीं। अब उनकी पिटाई कैसे होती थी? एक्ट्रेस ने वो बेहद फनी अंदाज में फैंस को बताया है। अपने साथ बचपन में हुई टॉर्चर को हिना खान ने भाई के साथ रिक्रिएट किया है। इस वीडियो का कैप्शन है, ‘चाइल्डहुड मेमोरीज, मम्मी का टॉर्चर।’ वीडियो में हिना खान अपनी मम्मी के किरदार में हैं और उनका भाई बचपन की हिना की तरह रिएक्ट कर रहा है।
रोने पर और पीटती थीं हिना खान
इस वीडियो में हिना खान भाई को कसकर बेल्ट मारती हैं और उनका भाई उछलते हुए सोफे पर गिर जाता है। इसके बाद हिना कहती हैं, ‘अगर मुझे तेरे मुंह से जरा सी भी आवाज आई तो और मारूंगी।’ ये डायलॉग सभी बच्चों ने अपनी मम्मी के मुंह से कभी ना कभी जरूर सुना होगा। ऐसे में हिना का ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को अपना बचपन याद आना तो तय है।
यह भी पढ़ें: ‘भाबीजी घर पर हैं!’ और ‘जीजाजी छत पर हैं’ के लेखक का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पसरा मातम
वायरल हुआ हिना खान का वीडियो
अब हिना ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रिवील किया कि वो बहुत पिटी हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या दिन थे वो? मैं तो बहुत पिटी हूं.. आप लोग भी बताइए?’ हिना खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हर बच्चे को उसकी मम्मी ने ऐसे ही रोने पर पीटा होगा, तो इस वीडियो से लोगों को कनेक्ट करना आसान होगा।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
26 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines