---विज्ञापन---

‘भाबीजी घर पर हैं!’ और ‘जीजाजी छत पर हैं’ के लेखक का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पसरा मातम

कई कॉमेडी शोज लिख चुके मशहूर लेखक मनोज संतोषी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कैंसर ने उनकी जान ले ली और अब इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर राइटर का निधन हो गया है। लेखक मनोज संतोषी अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वो लम्बे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। अब कैंसर से मनोज संतोषी जिंदगी की जंग हार गए हैं। आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज संतोषी को लिवर का कैंसर था। वो इससे काफी समय से पीड़ित थे और आज उन्होंने अपने परिवार के बीच अपने होमटाउन अलीगढ़ में दम तोड़ दिया।

नहीं रहे मशहूर लेखक

कुछ समय पहले एक्ट्रेस कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर रिवील किया था कि मनोज संतोषी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। एक्ट्रेस ने उनके लिए फैंस से गुहार लगाई थी कि वो उस शख्स के लिए प्रार्थनाएं करें, जिन्होंने दशकों तक देश को हंसाया है। हालांकि, अब वो इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वहीं, अभी तक मनोज संतोषी के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने नहीं की है। ना ही ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोडक्शन हाउस ने इसकी कोई सूचना दी है।

---विज्ञापन---

लिवर के कैंसर ने ली जान

आपको बता दें, मनोज संतोषी ‘एफ.आई.आर.’, ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘जीजाजी छत पर हैं’, ‘मे आई कम इन मैडम?’ और ‘यस बॉस’ जैसे सुपरहिट शोज में काम कर चुके हैं। उन्हें कॉमेडी के लेखक के रूप में जाना जाता था। आपको बता दें, कविता कौशिक ने फरवरी में जब मनोज संतोषी की हालत का खुलासा किया था, तो उन्होंने बताया था कि शिल्पा शिंदे उनका ख्याल रख रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘केसरी चैप्टर 2’ में दिखा अक्षय कुमार का डू और डाई अंदाज, अंग्रेजों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

इंडस्ट्री को लगा झटका

अब फैंस और सेलेब्स की दिन-रात की गई प्रार्थनाओं के बाद भी मनोज संतोषी को बचाया नहीं जा सका। इस वक्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। एक महान लेखक के जाने से इंडस्ट्री को ऐसा नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई कभी हो नहीं पाएगी। अब फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआएं मांग रहे हैं।

First published on: Mar 24, 2025 05:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola