Bigg Boss 18: क्या Salman Khan के सामने रिवील होगी Hardik Pandya की बेवफाई? Natasa Stankovic को किया अप्रोच!

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में अब मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ की एंट्री को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। क्या नताशा-सलमान खान के शो का हिस्सा बनने वाली हैं? चलिए जानते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ को लेकर लगातार चटपटी खबरें सामने आ रही हैं। इस शो ने आने से पहले ही फैंस का अटेंशन ग्रैब किया हुआ है। लगातार शो से जुड़ी गॉसिप्स सुनने को मिल रही हैं। कभी थीम को लेकर तो कभी प्रोमो को लेकर ताजे अपडेट्स आ रहे हैं। आज ही ये जानकारी मिली है कि इस हफ्ते शो का प्रोमो वीडियो सामने आ सकता है। वहीं, अब ‘बिग बॉस 18’ को लेकर जो खबर आई है वो आपके होश उड़ा देगी।

नताशा स्टैनकोविक बनेंगी बिग बॉस 18 का हिस्सा?

इस बार ये शो काफी कंट्रोवर्शियल हो सकता है। मेकर्स विवादित कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं और अब इस लिस्ट में इंडियन क्रिकटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक (Natasa Stankovic) का भी नाम जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि नताशा को भी इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। इतना ही नहीं उनके खास दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Aleksandar Alex Ilic) भी इस शो में नजर आ सकते हैं। दरअसल, ये दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं तो सोशल मीडिया यूजर्स इनका नाम जोड़ने लग जाते हैं।

शो में करेंगी बड़ा खुलासा?

ऐसे में अगर ये दोनों साथ में शो में नजर आते हैं तो अपनी सफाई भी दे सकते हैं। इसके अलावा अगर नताशा ये शो करने के लिए राजी हो गईं तो वो नेशनल टीवी पर सलमान खान के सामने अपनी शादी टूटने की वजह भी रिवील कर सकती हैं। बता दें, इन दिनों हार्दिक पांड्या पर बेवफाई करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो तभी पता चलेगा जब हार्दिक या नताशा में से कोई चुप्पी तोड़ेगा। वहीं, ये तो सब जानना चाहते हैं कि आखिर 3 बार शादी करने के बाद भी इनका रिश्ता कैसे टूट गया?

क्या है खबर की सच्चाई?

हालांकि, नताशा के शो में आने की खबरों को फिलहाल कन्फर्म नहीं किया जा सकता। जब तक मेकर्स या फिर एक्ट्रेस का बयान सामने नहीं आता कुछ भी कहना सही नहीं होगा। फिलहाल तो ये रूमर्स ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं। नताशा के बिग बॉस में आने से कई बड़े राज खुल सकते हैं। वैसे भी फैंस हर वक्त उनके सोशल मीडिया पर नजरें टिकाए बैठे हैं कि न जाने वो कब कौन-सा हिंट दे दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ