Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस का ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज का इलाज किया जा रहा है। हालांकि हिना अपनी हिम्मत बांधे हुए है और इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीमारी के बाद हिना खान ने पहली बार कोई इंटरव्यू दिया है और बताया है कि ये कितना दर्द देता है? आइए जानते हैं कि हिना खान ने क्या कहा?
इवेंट में नजर आई हिना खान
दरअसल, हिना खान हाल ही में एक इवेंट में नजर आई। इस दौरान हिना खान ने Times Now/Telly Talk को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात की। इस दौरान हिना ने कहा कि आज हम यहां नमो भारत सेवा साहस संस्कृति को सेलिब्रेट करने आए हैं। मैं हमेशा से कहती हूं कि अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे दिन भी आते हैं, लेकिन कोई बात नहीं। दर्द इस पूरे प्रोसेस का हिस्सा है।
मैं दर्द को कभी जीतने नहीं देना चाहती- हिना
हिना ने आगे कहा कि मैं दर्द को कभी जीतने नहीं देना चाहती। अगर लोगों को लगता है कि मैं अच्छा कर रही हूं, तो मैं इसी वजह से यहां हूं। मैं हमेशा से बोलती हूं कि सब अच्छा होगा। हर जगह दर्द है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उसपर ध्यान देती हूं। मैं बस पॉजिटिव रहना चाहती हूं और अपने काम पर ध्यान देती हूं। मुझे से सब करके और काम करके मजा आता है।
मेरे लिए दुआ करो- हिना
हिना ने कहा कि मुझे बिजी रहने में मजा आता है, लेकिन जब भी समय मिलता है, तो थोड़ा रेस्ट कर लेती हूं। मैं आप सब लोगों से एक ही चीज चाहती हूं कि प्लीज मेरे लिए दुआ करें कि मैं जीतनी जल्दी हो सकता है ठीक हो जाऊं। इस दौरान हिना के चेहरे पर भले ही स्माइल नजर आ रही थी, लेकिन अंदर को कैसा फील कर रही थी ये तो वहीं जानती हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हिना खान
गौरतलब है कि हिना खान ने कुछ महीनों पहले अपने बेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर होने की खबर दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों को इस पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो गया, लेकिन सच यही था कि हिना को कैंसर है और अब वो इसका इलाज करवा रही हैं। हिना खान की हिम्मत देखकर फैंस और कई लोग उनसे इंस्पायर होते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘गार्डन एरिया से लेकर बिग बॉस की जेल तक…’, Salman Khan के शो की तस्वीरें लीक
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines