'गार्डन एरिया से लेकर बिग बॉस की जेल तक...', Salman Khan के शो की तस्वीरें लीक

Bigg Boss 18 House Photos Leak: बिग बॉस 18 के घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में शो के घर की किचन, लीविंग रूम, जेल, दरवाजे और भी कई चीजें नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि शो के घर से कौन-कौन-सी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Bigg Boss 18 House Photos Leak

Bigg Boss 18 House Photos Leak

Bigg Boss 18 House Photos Leak: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आने वाले पहले दो कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि शो के घर की फोटोज भी अब इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। जी हां, इस वक्त सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के घर की कई फोटोज को लेकर बातें हो रही हैं। आइए जानते हैं कि शो से कौन-सी, कौन-सी फोटोज आई हैं?

विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल हुई फोटोज

दरअसल, बिग बॉस को लेकर अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट ‘बिग बॉस तक’ ने बिग बॉस 18 के घर की कई फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बिग बॉस तक ने शो के लीविंग रूम और किचन की फोटो शेयर की है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लीविंग रूम और किचन पूरा गोल्डन कलर का है। साथ ही लीविंग रूम में बड़ा-सा सोफा भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

बेहद अलग है इस बार की थीम

इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 18 के गार्डन एरिया की फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा-सा घोड़ा है और उसमें आराम करने की एक जगह बनाई गई है। शो के घर के एंट्री गेट किसी किले के बड़े दरवाजे जैसे हैं। साथ ही स्विमिंग पूल के पास भी कैसल टाइप डिजाइन है। इसके अलावा शो की जेल की फोटो भी सामने आई है, जो पूरी गोल्डन कलर पर बेस्ड है और एक गुफा की तरह नजर आ रही है।

विज्ञापन

यूजर्स को आई खूब पसंद

सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज को देखकर लोगों में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। यूजर्स ने इन तस्वीरों पर भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि इस बार तो पूरा ही थीम अलग है, इसके अंदर के वीडियो कब आएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि देखने में बहुत मस्त लग रहा है।

विज्ञापन

क्या और होगा खास?

तीसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया कि इस बार की थीम अलग लग रही है। एक और यूजर ने लिखा कि ये सच में बहुत अच्छा लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स भी सामने आई फोटोज की तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटोज में शो के घर के अंदर की तमाम यूनिक चीजें नजर आ रही है, जो लोगों को ध्यान खींच रही है। देखने वाली बात होगी कि इस बार और क्या खास होने वाला है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ