Hina Khan Rozlyn Khan Controversy: हिना खान और रोजलीन खान कैंसर की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, ये तो पूरी दुनिया को पता चल चुका है। जहां, हिना की स्टेज 3 कैंसर से जंग चल रही है, वहीं उनकी एक जंग एक्ट्रेस रोजलीन खान के साथ भी शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से रोजलीन खान लगातार हिना को लेकर विवादित बयान दे रही हैं और उनके कैंसर पर सवाल उठा रही हैं। पहले ही हिना इन सभी विवादों को इग्नोर कर रही थीं, लेकिन अब लगता है हिना का सब्र का बांध टूट चुका है।
रोजलीन खान ने हिना और संजय दत्त को बनाया निशाना
रोजलीन खान के कई संगीन आरोपों के बाद अब हिना ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, हिना अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं ले रहीं, लेकिन वो किसके बारे में बात कर रही हैं उसका हिंट जरूर दे रही हैं। आपको बता दें, रोजलीन न सिर्फ इंटरव्यूज में हिना खान को गलत साबित करने पर तुली हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगातार उनके खिलाफ पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब रोजलीन ने हिना खान के साथ-साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) को भी निशाने पर लिया है।
हिना ने रोजलीन को दिया जवाब
अब एक्ट्रेस ने इन दोनों पर कैंसर को लेकर गलत और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। वो एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर इंटरनेट यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर रही हैं और चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब अपने खिलाफ ये सब होता देख हिना भी चुप नहीं रह पाईं और उन्होंने रोजलीन को ‘ईंट का जवाब पत्थर से दिया’ है। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की है। इसको देखकर आपको भी समझ आ जाएगा कि ये उन्होंने किसके लिए शेयर की है।
Hina Khan
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2 में Shraddha Kapoor की एंट्री पर क्या बोलीं Mawra Hocane? क्या पाक एक्ट्रेस का कटा पत्ता?
हिना खान ने जवाब में दिया एटीट्यूड
इसमें एक लड़की कह रही है, ‘मैंने ये पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगी। जब तुम सुनते हो कि लोग तुम्हारे बारे में गलत बोलते हैं तो उदास मत हो। उन्हें तुम्हारे बारे में बात करनी है क्योंकि जब वो अपने बारे में बात करते हैं, तो कोई नहीं सुनता।’ अब हिना इस बात पर सहमति जताती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने रोजलीन को स्टोरी में मेंशन तो नहीं किया, लेकिन फैंस भी समझ गए हैं कि उनका ये एटीट्यूड किसके लिए है?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines