पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान का पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल टूट गया है। कश्मीर की रहने वाली हिना खान के होम टाउन में जब इस तरह की घिनौनी वारदात हुई, तो वो पूरी तरह से हिल गईं। अब हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा चौड़ा नोट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस पर दुख जताते हुए शर्मिंदगी जताई है और अपनी मेंटल हेल्थ पर खुलासा किया है। हिना खान ने इसे डार्क डे बताते हुए इसकी निंदा की है।
पहलगाम आतंकी हमले की हिना खान ने की निंदा
हिना ने लिखा, ‘अगर हम एक्सेप्ट नहीं करते कि वास्तव में क्या हुआ, खासकर मुसलमानों के रूप में, तो बाकी सब बातें सिर्फ बातें हैं। जिस तरह से बेरहम अमानवीय ब्रेनवॉश आतंकवादियों ने ये हमला किया था, जो मुस्लिम होने का दावा करते हैं, वो भयावह है। मैं सोच भी नहीं सकती कि किसी मुसलमान को बंदूक की नोंक पर अपना धर्म छोड़ने के लिए मजबूर किया जाए और उसके बाद उसे मार दिया जाए। ये मेरा दिल तोड़ देता है और एक मुस्लिम होने के नाते, मैं अपने सभी साथी हिंदुओं और अपने साथी भारतीयों से माफी मांगना चाहती हूं। जिन लोगों ने वहां अपनी जान गंवाई, एक भारतीय, एक मुस्लिम के रूप में मेरा दिल टूट गया। पहलगाम में जो हुआ उससे उबर नहीं पा रही। इससे मुझ पर और मेरे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा है.. लेकिन ये मेरे बारे में नहीं है और ये मेरा दर्द नहीं है। ये दर्द हर भारतीय महसूस कर रहा है।’
बिना बहाने बहाना और सवाल के बदले में साथ देंगी हिना
हिना खान ने आगे लिखा, ‘जिन्होंने ये किया है, वो कोई भी धर्म अपना सकते हैं। वो मेरे लिए इंसान नहीं हैं। मैं कुछ मुसलमानों की हरकत पर शर्मिंदा हूं। मैं अपने साथी भारतीयों से प्रार्थना करती हूं कि वो हम सभी को अलग-थलग न करें। हम सभी जो भारत को अपना घर और अपनी मातृभूमि कहते हैं। अगर हम एक-दूसरे से लड़ने लगें, हम वही करेंगे जो वो चाहते हैं कि हम करें, हमें बांटना, हमें लड़वाना और हमें भारतीयों के रूप में ऐसा नहीं होने देना चाहिए। एक भारतीय के रूप में, मेरा विश्वास है कि मेरे खूबसूरत देश में सभी धर्म सुरक्षित और समान हैं। मैं बिना शर्त इसका बदला लेने के लिए अपने देश के संकल्प का समर्थन करूंगी। ना कोई बहाना। ना कोई सवाल।’
हिना को कश्मीर में दिखा बदलाव
हिना खान ने आगे कहा कि वो कश्मीर में बदलाव देख रही हैं। वो सामान्य स्थिति बनाए रखने की चाहत, कश्मीरी की आंखों में दर्द और नुकसान देख रही हैं। युवा कश्मीरियों के दिल में भारत के लिए आस्था और निष्ठा दिख रही है। कश्मीरियों में भारत को प्राउड फील करवाने का जुनून दिख रहा है। हिना खान ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से घाटी में इतने सारे तिरंगे देखकर राहत महसूस हुई। एक कश्मीरी भारतीय होने पर मैं सराहना करता हूं कि वो कैसे भाईचारे का समर्थन करते हैं। वो कैसे नफरत से बाहर निकलना चाहते हैं और जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘हम उनका शिकार करेंगे’, Pahalgam Attack पर भड़के Rohit Shetty
हिना ने भारतियों को दिया खास संदेश
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘आखिर में, मैं एक भारतीय, एक मुस्लिम और एक इंसान के रूप में जस्टिस चाहती हूं। हम सभी को एक साथ आना चाहिए और इस मुश्किल समय में भारत का सपोर्ट करना चाहिए। आइए उन्हें वो न दें जो वो चाहते हैं.. हमें एक होकर साथ आना चाहिए। कोई राजनीति नहीं। कोई विभाजन नहीं। कोई नफरत नहीं। जो भी हो जाए। हम पहले भारतीय हैं। जय हिन्द।’
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
47 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
54 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines