Hina Khan: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान लम्बे समय बाद किसी शो में नजर आ रही हैं। अब हिना को उनके पति रॉकी जायसवाल संग कलर्स के नए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा जा रहा है। इस शो में वो बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे रही हैं। नहीं तो पिछले एक साल में वो बस शोज में गेस्ट बनकर ही दिखाई दे रही थीं। अब हिना खान ने इससे जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रिवील किया है कि पिछले एक साल से कोई भी उन्हें काम नहीं दे रहा था। अब इसके पीछे क्या कारण है? चलिए जानते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर बना हिना के लिए मुसीबत
हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस के कैंसर की खबर सुनकर एक तरफ फैंस हिल गए थे तो दूसरी तरफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी इस जानलेवा बीमारी का गहरा असर देखने को मिला। हिना खान का कहना है कि आज भी लोग उनके कैंसर के कारण उनके साथ काम करने से हिचकिचा रहे हैं। हिना ने बताया है कि उनके बीमार होने के कारण काम छूट गया और उन्हें अपने हाथ से कई ऑफर भी गंवाने पड़े हैं। ‘पति पत्नी और पंगा’ उनका एक साल बाद कमबैक है।
ठप हुआ हिना खान का काम
हिना खान का कहना है कि कैंसर के बाद ये उनका पहला प्रोजेक्ट है। दरअसल, वो काम तो करना चाहती थीं, लेकिन लोग उनके साथ काम करने से डरे हुए थे। कोई उनके मुंह पर तो नहीं कहता था कि वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं, लेकिन वो महसूस कर सकती थीं कि लोग इसी कारण से काम देने से हिचकिचा रहे हैं। ऐसे में हिना इस धारणा को तोड़ना चाहती थीं। हो सकता है कि इस शो के साथ हिना ये करने में कामयाब भी हो जाएं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के नेशनल टीवी पर फिर निकले आंसू, Pati Patni Aur Panga में शादी को किया याद
एक्ट्रेस को काम देने से घबराए लोग
हिना खान ने कहा कि अगर वो उन लोगों की जगह होती, तो वो इस बारे में हजार बार सोचती। हालांकि, अब हिना ऑडिशन के लिए तैयार हैं। हिना का दावा है कि पिछले एक साल से कैंसर के कारण, उन्हें काम के लिए किसी ने फोन नहीं किया। अब वो हर चीज करने के लिए तैयार हैं और काम के लिए फोन करने की गुजारिश करती हुई भी नजर आई हैं। एक्ट्रेस डिजिटल शोज में दिलचस्पी दिलखाती हुई भी नजर आई हैं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 hr agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines