छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हिना खान इन दिनों एक बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं जो कि है उनकी स्टेज 3 कैंसर से जंग। लेकिन उनकी जिंदादिली और हिम्मत देख कर हर कोई दंग है। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान उन्होंने जो जज्बा दिखाया, वो हर किसी को इंस्पायर कर गया। रैंप वॉक के दौरान जब उनकी ड्रेस उनके पैरों में उलझी और वो थोड़ा लड़खड़ाईं, तो उन्होंने खुद को तुरंत संभाला और पूरे आत्मविश्वास के साथ दोबारा चलना शुरू किया। उनकी ये मुस्कान और आत्मविश्वास लोगों के दिलों को छू गया।
हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
हिना की इस दिलेरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग उन्हें ‘रियल वॉरियर’ कहकर सलाम कर रहे हैं। लेकिन हिना खान अकेली नहीं हैं, जिन्होंने मुश्किल हालातों में भी हार नहीं मानी। टीवी और फैशन वर्ल्ड की कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने ऊप्स मोमेंट्स को भी शान से हैंडल किया और अपने आत्मबल से लोगों का दिल जीत लिया।
रुबिना दिलैक
एक फैशन शो के दौरान जब रुबिना हाई हील्स में डगमगाईं, तो उन्होंने खुद को गिरने से बचाया और झिझक के बिना अपनी हील्स उतार फेंकीं। इसके बाद उन्होंने नंगे पांव रैंप वॉक पूरी की और वहां मौजूद हर किसी को अपनी सादगी और कॉन्फिडेंस से प्रभावित किया। रुबिना के कॉन्फिडेंस ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
श्रद्धा आर्या
‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या भी एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान स्टेज पर गिरते-गिरते बचीं थीं। उन्होंने अपनी साड़ी को संभालते हुए इतनी खूबसूरती से पो किया कि लोगों ने इस मोमेंट को ‘क्वीन मूव’ नाम दे दिया। सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो लाखों बार देखा गया।
करिश्मा तन्ना
करिश्मा एक बार एक इवेंट में चलते वक्त स्टेप पर ठोकर खा गई थीं। लेकिन उन्होंने अपने अंदाज में उसे हैंडल किया और मुस्कराते हुए आगे बढ़ीं। उनकी यही स्माइल और पॉजिटिव अप्रोच फैंस को खूब पसंद आई।
निया शर्मा
निया भी एक शो के दौरान हाई स्लिट ड्रेस में थोड़ी असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन उन्होंने पूरे कंट्रोल और कॉन्फिडेंस के साथ इवेंट को मैनेज किया। उनका प्रोफेशनलिज्म और डिग्निटी ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब तारीफें दिलाईं।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर भी एक रैम्प वॉक के दौरान अपने आउटफिट में उलझ गई थीं, लेकिन उन्होंने इतनी सहजता से इस स्थिति को हैंडल किया कि किसी को अंदाजा भी नहीं हुआ। उनके चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास की चमक इस बात का प्रमाण थी कि वो किसी भी सिचुएशन को कैसे संभाल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 22 साल में 25 फिल्में करके भी पहचान को तरसा ये एक्टर, ‘छावा’ के बाद अब सनी देओल की Jaat में छाया
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines