22 साल में 25 फिल्में करके भी पहचान को तरसा ये एक्टर, 'छावा' के बाद अब सनी देओल की Jaat में छाया

बॉलीवुड एक्टर विनीत सिंह इन दिनों सनी देओल की फिल्म जाट में अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं। इससे पहले वो विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में भी दमदार एक्टिंग दिखा चुके हैं। हालांकि एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में देकर भी क्यों एक्टर आज भी अपनी पहचान को तरस रहे हैं, ये सबसे बड़ा सवाल है।

Viineet Kumar post bts moment with Sunny Deol on sets of jaat

Viineet Kumar post bts moment with Sunny Deol on sets of jaat

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता विनीत कुमार सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ में निभाया गया विलेन ‘सोमुलु’ का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा रहा। हाल ही में विनीत ने फिल्म की शूटिंग के कुछ खास बीटीएस पलों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें सनी देओल के साथ उनकी एक खास तस्वीर भी शामिल है।

विज्ञापन

‘जाट’ से फिर चर्चा में आए विनीत कुमार सिंह

जाट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और महज चार दिनों में करीब 40 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है और ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। विनीत कुमार सिंह ने इस फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभाई है और अपने किरदार ‘सोमुलु’ के लिए जबरदस्त सराहना बटोरी है। इस रोल को निभाने के बाद विनीत ने सोशल मीडिया पर दिल से आभार जताया है और कहा कि इस किरदार ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।

विज्ञापन

सनी देओल को बताया ‘बचपन का हीरो’

विनीत ने सनी देओल के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि ये उनके लिए बेहद खास मौका था। उन्होंने लिखा कि बचपन से जिनकी फिल्में देखकर बड़े हुए, उनके साथ काम करना एक सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने निर्देशक गोपीचंद और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए लिखा कि सेट पर सभी का बर्ताव परिवार जैसा था।

विज्ञापन

कौन हैं विनीत कुमार सिंह? 

विनीत कुमार सिंह का नाम भले ही आज सबकी जुबान पर हो, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। बनारस के रहने वाले विनीत पढ़ाई में टॉपर रहे हैं। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है और एक योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर भी हैं। लेकिन उनके दिल में एक्टर बनने की चाह थी, जिसके लिए उन्होंने डॉक्टरी छोड़ दी और मायानगरी मुंबई का रुख किया।

विज्ञापन

विनीत ने करियर की शुरुआत महेश मांजरेकर की फिल्म ‘पिताह’ से की, लेकिन सफलता जल्दी हाथ नहीं लगी। उन्होंने एक समय असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई और कई छोटे-मोटे रोल किए। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से उन्हें पहचान मिली, लेकिन असली ब्रेक मिला अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ से। इस फिल्म में उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्होंने दो साल की बॉक्सिंग ट्रेनिंग भी ली थी।

‘छावा’ से मिला असली स्टारडम

2025 में आई ‘छावा’ ने विनीत के करियर को नई ऊंचाई दी। फिल्म में उन्होंने ‘कवि कलश’ की भूमिका निभाई, जिसे लोगों ने दिल से पसंद किया। विक्की कौशल और अक्षय खन्ना जैसे सितारों के बीच भी विनीत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। यही वजह है कि अब इंडस्ट्री में उन्हें ‘अंडररेटेड’ नहीं कहा जा रहा, बल्कि एक वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर पहचाना जा रहा है।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं विनीत

अब जब ‘जाट’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, तो विनीत आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने फैंस और क्रिटिक्स का आभार जताते हुए कहा कि उनका सफर लंबा रहा है, लेकिन अब उन्हें वह पहचान मिल रही है जिसके वो सालों से हकदार थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ