Hina Khan First Reaction On Breast Cancer: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान जो इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं के लिए साल 2024 बहुत दर्दभरा रहा। हाल ही में एक्ट्रेस सोनी टीवी के शो ‘इंडिया बेस्ड डांसर बनाम सुपर डांसर’ में आईं। उन्होंने इस दौरान अपनी आवाज में गाना गाया साथ ही अपनी कैंसर की जर्नी के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस बीमारी का पता चला था तो उनका रिएक्शन कैसा था। आइए आप भी जान लीजिए।
कैंसर का पता चलने पर हिना का कैसा था रिएक्शन
हिना खान ‘इंडिया बेस्ड डांसर बनाम सुपर डांसर’ में आई उन्होंने वहां बच्चों के साथ काफी मस्ती की और अपनी दर्द भरी जर्नी भी बताई। शो की जज गीता कपूर ने हिना से पूछा कि कोई तो वो पल होगा जब आपको लगा कि अब मैं क्या करूं आपका आपकी बीमारी को लेकर पहला रिएक्शन कैसा था? इस पर हिना ने हिम्मत के साथ बताया कि उनका पार्टनर घर पर आया और उसने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव है। ये सुन सभी शॉक्ड थे, लेकिन फिर मैंने देखा और मन में विचार किया कि मैंने क्यों 10 मिनट पहले अपने भाई से फालूदा मंगवाया?
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रहीं Hina Khan के नए पोस्ट से फैंस हुए इमोशनल, बोलीं ‘जीवित रहने के लिए
कुछ अच्छा ही होगा
हिना खान ने बताया कि उन्हें ख्याल आया कि उनके पार्टनर के घर में आने से 10 मिनट पहले ही उन्होंने अपने भाई से कहा था कि उनका कुछ मीठा खाने का मन है। उन्होंने फालूदा मंगवाया था, तो कहीं न कहीं दिमाग में क्लिक हुआ कि अगर मीठा मंगाया है घर में मीठा आया है तो कुछ अच्छा ही होगा हिना, सभी को सामान्य और पॉजिटिव लो।
गाया इमोशनल गाना और हो गईं भावुक
हिना ने सेट पर बच्चों के बीच न सिर्फ अपनी ब्रेस्ट कैंसर की जर्नी शेयर की बल्कि अपनी सुरीली आवाज में गाना भी गाया। दरअसल होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें कहा कि उन्होंने अपनी आवाज में एक गाना गाया है कई जगह जो वायरल भी हुआ है। बस इतना कहना था और हिना ने कहा कि चलो गा देते हैं। फिर उन्होंने लग जा गले फिर ये हसीन रात हो न हो, शायद फिर इस जन्म में मुलाकात हो न हो गाया जिसे गाते हुए वो खुद तो इमोशनल हुई हीं, साथ में गीता, मलाइका अरोड़ा और बच्चे भी भावुक हो गए।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan के नए पोस्ट से फैंस कंफ्यूज, बोलीं- कोई परफेक्ट नहीं…
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
33 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines