Hina Khan: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के लिए साल 2024 बहुत मुश्किलों वाला रहा। अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर की तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उन्होंने बीते दिनों में कई सारी दिक्कतों का सामना किया है। ऐसे कठिन समय में उनकी मां ने उनका पूरा साथ दिया, वो समय भी निकल गया जब एक्ट्रेस को अपने प्यारे बालों का बलिदान देना पड़ा।
अब एक्ट्रेस तेजी से रिकवरी कर रही हैं, इस बात का सबूत तभी मिल गया था जब हिना बिग बॉस 18 में बतौर गेस्ट आई थीं। इन दिनों हिना अबु धाबी में हैं और वहां पर वेकेशन इंजॉय करने के साथ हेल्थ का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। आइए देख लेते हैं एक झलक और ये भी जान लेते हैं कि वो कौन सी थेरेपी ले रही हैं।
कैंसर से लड़ रहीं हिना
एक्ट्रेस हिना खान ने अक्षरा बन घर-घर में ऐसी पहचान बनाई कि सभी ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैन हो गए। वहीं वो बिग बॉस में आकर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। लेकिन साल 2024 में वो काम से दूर ही रहीं, इसकी वजह है उनकी हेल्थ, वो ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर रही हैं। कभी वो अपने बाल काटती हुई नजर आईं, तो कभी एक हाथ में यूरिन बैग और ब्लड बैग ले हॉस्पिटल में नजर आईं। उन्हें इस हाल में देख उनके चाहने वालों का दिल छलनी हो गया था।
यह भी पढ़ें:कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस
अबु धाबी में हैं हिना खान
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से हिम्मत के साथ लड़ती हुई हिना खान इन दिनों अबु धाबी में हैं और वहां पर वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने पहले दिन से लेकर अब तक की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम और इंस्टा स्टोरी पर अपने फैंस के लिए शेयर की हैं। उनका अलग अंदाज देख लोग खुश हुए और उन्हें इस बात की तसल्ली हुई की अब वो पहले से बैटर हैं।
कौन सी थेरेपी ले रहीं हिना खान
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने किसी थेरेपी का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने एक थेरेपी बेड की फोटो शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है- ये बहुत अच्छा और रिलैक्सिंग है। इसके लिए बहुत धन्यवाद, ये थेरेपी मेरी हेल्थ को सुधारने के लिए बहुत अच्छी है। वहीं उन्होंने एक और फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है हाइपरब्रिक्स ऑक्सीजन थेरेपी। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या वो किसी इलाज के लिए गई हैं, या फिर वेकेशन के लिए।
यह भी पढ़ें: Bibek Pangeni के आखिरी 8 वायरल वीडियो, जो कर देंगे भावुक
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines