Hina Khan: हिना खान (Hina Khan) टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं जो साल 2024 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही हैं। यही वजह है कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज में वो 5वें स्थान पर रहीं। इसके पीछे की वजह ये है कि उनका ब्रेस्ट कैंसर जिसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया था। तब से ही सभी को एक्ट्रेस की चिंता होने लगी थी। वहीं हिना इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने नए साल का अलग अंदाज में वेलकम किया और खास कैप्शन भी लिखा।
हिना खान के लिए कैसा रहा साल 2024
हिना खान टीवी इंडस्ट्री का वो नाम है जो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अक्षरा सिंह बन घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस के लिए साल 2024 कुछ अच्छा नहीं रहा।
दरअसल उन्हें ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने घेर लिया। हालांकि उनका इलाज चल रहा है और अब वो पहले से ठीक भी हैं। उन्हें साल 2024 में गूगल पर सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी जगह मिली, जिसके लिए वो खास खुश नहीं नजर आईं। उनका कहना था कि वो बीमारी की वजह से नहीं बल्कि काम की वजह से पहचान पाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan पहुंची अबु धाबी, लिखा- ‘मेरी जान’
अबू धाबी में मनाया क्रिसमस
हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का हिम्मत से सामना किया और अब वो पहले से ठीक भी हैं। दिसंबर में वो अबू धाबी में वेकेशन के लिए गईं और वहां पर ही उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की अपनी सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिन्हें देख उनके फैंस काफी खुश हुए। वहीं अब एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपना दर्द बताया है।
नए वीडियो को देख इमोशनल हुए फैंस
हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि- इस नए साल में जब घड़ी में 12 बजेंगे तो मैं न केवल आने वाले साल को बल्कि खुद को भी ऊपर उठाऊंगी। क्योंकि इस साल ने मुझे जितना सोचा था उससे कहीं अधिक दिया है। साथ में उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा- यहां जीवित रहने के लिए संघर्ष करना है। इस पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर से इमोशनल कर दिया है।
यह भी पढ़ें: CID 2 के प्रद्युमन-दया और अभिजीत ने किया मौत का सामना, किए दिल दहला देने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines