Hina Khan को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस की पोस्ट देखते ही फैंस के निकले आंसू

Hina khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है। हिना ने खुद पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया है। हिना का ये पोस्ट देखकर फैंस की आंखों में आंसू आ गए हैं और सभी हिना को हिम्मत दे रहे हैं।

Hina Khan

Hina Khan

विज्ञापन

Hina Khan: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। पोस्ट में हिना ने कहा है कि उनको स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है। जैसे ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आया, तो फैंस की चिंता बढ़ गई। हर कोई कमेंट के जरिए हिना को हिम्मत दे रहा है। साथ ही टीवी के सितारे भी एक्ट्रेस की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

Advertisment

हिना ने शेयर किया पोस्ट

हिना ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं आप सभी को एक जरूरी जानकारी देना चाहती हूं। जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, मेरी चिंता करते हैं, मैं उनको बताना चाहती हूं कि मुझे स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं मजबूती से इसका सामना कर रही हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ और पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और ज्यादा मजबूती से उभरने की कोशिश कर रही हूं।

Hina khan

Hina khan

सितारों को भी हुई चिंता

जैसे ही सोशल मीडिया पर हिना खान का ये पोस्ट सामने आया, तो हर कोई शॉक्ड रह गया। कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बारिश हो गई। टीवी स्टार्स से लेकर फैंस तक हिना को हिम्मत दे रहे हैं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने इस पर लिखा कि हिना तुम इससे ज्यादा मजबूत लड़की हो और ये भी चला जाएगा। आपके लिए ढेर सारा प्यार और हिम्मत, गॉड ब्लेस यू। हिना के इस पोस्ट पर रश्मि देसाई ने लिखा कि तुम हमेशा बहुत मजबूत रही हो। तुम्हारे लिए बहुत सारी प्रार्थनाएं।

विज्ञापन

फैंस हुए परेशान

इसके अलावा फैंस भी हिना के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप बहुत स्ट्रॉग हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आप हमेशा बहुत मजबूत रही हैं और इस बार भी आप ही जीतेंगी। एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि आपके लिए बहुत सारी दुआएं। एक अन्य ने कमेंट किया कि चिंता मत करना, आप जल्दी ठीक होंगी। एक और यूजर ने लिखा कि आपके लिए बहुत सारा प्यार और दुआ। इस तरह के कमेंट्स करके फैंस भी एक्ट्रेस को हिम्मत दे रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ