Hina Khan: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान का ब्रेस्ट कैंसर ने क्या हाल हो गया है वो देखकर फैंस की भी आंखों से आंसू आ जाएंगे। इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहीं हिना खान को हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस में देखा गया था। वो एपिसोड देखकर ही फैंस भावुक हो गए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस को लेकर जो अपडेट आया है वो किसी का भी दिल दहला देगा। हिना खान की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं और वो काफी भयानक हैं। हिना खान की इन तस्वीरों ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
अस्पताल से सामने आईं हिना खान की तस्वीरें
हिना खान ने अब खुद अपने सोशल मीडिया पर अपना हाल बताया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने 2 लेटेस्ट तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें सीधे हॉस्पिटल से आई हैं। हॉस्पिटल के कॉरिडोर में हिना खान जिस हालत में दिख रही हैं उसे देखकर फैंस की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस नाजुक हालत में हिना खान को देखकर फैंस का भी दिल बैठ गया है। एक्ट्रेस जैसे चल रही हैं वो देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।
अपना पेशाब और खून थामे चलती दिखीं हिना
हॉस्पिटल की यूनिफार्म में कैंसर के कारण गए बालों को छुपाने के लिए, सिर पर कपड़ा बांधे हिना खान अपने हाथों में अपना पेशाब और खून थामे चलती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के एक हाथ में उनका यूरिन बैग है और दूसरे हाथ उनका ब्लड कप दिखाई दे रहा है। ट्रीटमेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें देखकर फैंस की भी हिम्मत टूट गई है, लेकिन एक्ट्रेस अभी भी हौसला रखे हुए हैं। अपने हाथों में अपना खून और यूरिन थामे हिना खान अभी भी पॉजिटिविटी दिखा रही हैं।
यह भी पढ़ें: शुद्धिकरण की रस्म ने ली एक्ट्रेस की जान, मेंढक के जहर ने उतारा मौत के घाट
हीलिंग की तरफ बढ़ रहीं हिना खान
इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा है, ‘हीलिंग की इन गलियारों से होकर ब्राइट साइड की ओर बढ़ते हुए.. एक-एक कदम.. ग्रैटिट्यूड ग्रैटिट्यूड और सिर्फ ग्रैटिट्यूड। दुआ।’ हिना खान ने अब इस कैप्शन से फैंस को बताया है कि वो ठीक होने की तरफ अपना कदम बढ़ा रही हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फिर भी फैंस की चिंता का कारण बना हुआ है। अब हर कोई हिना खान की रिकवरी की दुआ मांग रहा है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines