शुद्धिकरण की रस्म ने ली एक्ट्रेस की जान, मेंढक के जहर ने उतारा मौत के घाट

Marcela Alcazar Rodriguez Death: एक मशहूर एक्ट्रेस के निधन की दुखद खबर मिली है। एक्ट्रेस की मौत मेंढक के जहर से हो गई। डॉक्टर चाहकर भी एक्ट्रेस को बचा न सके।

Marcela Alcazar Rodriguez Death

Marcela Alcazar Rodriguez Death

विज्ञापन

33 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस का निधन

मेक्सिको की 33 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस मार्सेला अल्काजार रोड्रिगेज की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल, मार्सेला अल्काजार रोड्रिगेज ने आध्यात्मिक एकांतवास के दौरान शुद्धिकरण की प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। शुद्धिकरण करने के लिए उन्होंने अमेजोनियन मेंढक का जहर पी लिया और उन्हें इस रस्म में की इस हरकत से गंभीर डायरिया हो गया। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल साउथ अमेरिकन कॉम्बो सेरेमनी में हिस्सा लिया था। इस रस्म में पानी पीना, शरीर पर जलन होना और टॉक्सिक पदार्थों को साफ करने के लिए ‘मेंढक का जहर’ लेना शामिल होता है।

विज्ञापन

मेंढक के बलगम से हुई मौत

जो भी इसमें हिस्सा लेता है उस शख्स को करीब एक लीटर से ज्यादा पानी पीना पड़ता है। इसके बाद उसकी त्वचा पर छोटे-छोटे घाव बनाए जाते हैं और फिर उन घावों पर मेंढक का बलगम लगाया जाता है। मेंढक के बलगम में जहर होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है और इसके कारण शख्स को उलटी होने लगती है। कभी-कभी इसके कारण डायरिया तक हो जाता है। मेंढक के बलगम से बेहोशी, चक्कर आना, होंठ और चेहरे पर सूजन भी आ सकती है। वैसे तो ये सभी लक्षण करीब आधे घंटे तक रहते हैं, लेकिन अगर ये जहर लम्बे समय तक शरीर में रह जाए तो दौरे भी पड़ सकते हैं और जान भी जा सकती है।

विज्ञापन

ओझा की तलाश में पुलिस 

ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस मार्सेला अल्काजार रोड्रिगेज के साथ भी हुआ। मेंढक के जहर से उन्हें डायरिया हुआ और वो उल्टियां करनी लगीं। ऐसे में एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर भी एक्ट्रेस की जान बचा नहीं पाए। दस्त और उल्टी के बाद एक्ट्रेस की मौत हो गई। दूसरी तरफ अब इस मामले में पुलिस ओझा की तलाश में जुट गई है। मार्सेला अल्काजार रोड्रिगेज ने कुछ शार्ट फिल्म्स, सीरीज और मूवीज में काम किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ