हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ब्रेस्ट कैंसर के चलते घंटों इंटरनेट से दूर रहीं Hina Khan, अब किया ऐसा पोस्ट जिसे देख फिदा हो गए फैंस

Hina Khan: हिना खान ने जबसे अपने कैंसर की खबर शेयर की है, तबसे ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर कर रही थीं। हालांकि कई घंटों से हिना इंटरनेट पर एक्टिव नहीं थी, लेकिन अब फाइनली हिना ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दी है।

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि इस बीच हिना बेहद हिम्मत से इस घातक बीमारी का सामना कर रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ा हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि बीते कई घंटों से हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर ना कोई पोस्ट शेयर किया और ना ही स्टोरी। ऐसे में फैंस को चिंता होने लगी थी कि हिना ठीक हैं या नहीं? अब कई घंटों बाद हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

एक्ट्रेस ने शेयर की लेटेस्ट फोटो

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में हिना ने खुद के स्माइल करते हुए फोटो शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी पहली कीमो के निशान को दिखाते हुए लिखा कि Good Things Coming. हिना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की पहली कीमो के निशान बेहद कम हो गए हैं। साथ ही उनकी स्माइल भी बेहद प्यारी है और उनके आधे चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा है।

Hina Khan

विज्ञापन

कीमोथेरेपी की फोटोज

बता दें कि कुछ दिन पहले हिना ने अपनी पहली कीमोथेरेपी की फोटोज शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस की बॉडी पर बेहद गहरे निशान नजर आए थे। हालिया फोटो में ये निशान बहुत कम नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं। इससे साफ है कि हिना रिकवर कर रही हैं और जल्दी ही एक्ट्रेस ठीक भी हो जाएंगी। हिना के फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

हिना खान ने खुद दी थी जानकारी

गौरतलब है कि हिना खान ने खुद अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। जी हां, बीते कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर हिना का ये पोस्ट सामने आया था, तो हर कोई हैरान रह गया था। सभी ये सोच रहे थे कि हिना अपनी सेहत का इतना ख्याल रखती है, तो उन्हें कैसे इतनी गंभीर बीमारी हो सकती है, लेकिन ना चाहते हुए भी हर किसी को इस पर यकीन करना पड़ा। हिना खान बेहद हिम्मत से अपनी इस बीमारी का सामना कर रही हैं। भले ही कुछ भी हो, लेकिन हिना अपनी हिम्मत नहीं टूटने देती। हाल ही में एक्ट्रेस ने वर्कआउट करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था, जिससे देखकर लोगों ने हिना की तारीफ की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Naomika Saran कौन? जिनके साथ अक्सर वायरल होती हैं Akshay Kumar के बेटे आरव की फोटोज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola