Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के पॉपुलर कपल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का ब्रेकअप हो गया है। अब तक कई बार इन दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ी थीं। लेकिन हर बार ये कपल अपने किसी पोस्ट से इन रूमर्स पर रोक लगा देता था। हालांकि, इस बार हिमांशी और आसिम के ब्रेकअप (Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup) की खबर कंफर्म हो गई है। खुद एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘सर Dunki में sax sux तो नहीं है न…’, ASK SRK सेशन में फैन के सवाल पर Shah Rukh ने दिया मजेदार जवाब
हिमांशी ने कंफर्म किया ब्रेकअप
हिमांशी खुराना ने एक नोट शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हां, मैं और आसिम अब साथ नहीं हैं। हमने जो भी समय एक साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है लेकिन अब हमारी एकजुटता खत्म हो रही है। हमारे रिलेशनशिप का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए, हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपने प्यार को सैक्रिफाइस कर रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने की रिक्वेस्ट करते हैं।…. हिमांशी।’
नहीं टिकी आसिम और हिमांशी की लव स्टोरी
इसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल का दर्द बयां किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘जब हमने कोशिश की
लेकिन हम अपनी जिंदगी का कोई समाधान नहीं ढूंढ पाए….
आप अभी भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन किस्मत हमेशा के लिए साथ नहीं दे रही है….
नफरत नहीं सिर्फ प्यार
इसे कहते हैं मैच्योर डिसीजन।’
Image Credit: Instagram
बिग बॉस में हुआ था प्यार
बता दें, ये बात सुनकर फैंस भी बुरी तरह से हिल गए हैं। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि एक दिन इन दोनों लव बर्ड्स का ब्रेकअप होगा। जिस तरह से आसिम रियाज ने नेशनल टेलीविज़न पर हिमांशी खुराना को प्रोपोज़ किया था सभी लोग इस जोड़ी के दीवाने हो गए थे। कई सालों तक साथ निभाने के बाद अचानक इनका ब्रेकअप अब फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। इस जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला है। ऐसे में अब ये खबर सभी का दिल तोड़ गई है।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
1 hr ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
16 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines