Highest Paid Actor On OTT: आजकल ज्यादातर सितारे ओटीटी का रुख कर रहे हैं। आज के समय में थिएटर से ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फैंस को भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने में मजा आता है।

विज्ञापन

स्टार्स ने भी इसके लिए खुद को तैयार कर लिया है और ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओटीटी पर सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले स्टार्स की लिस्ट में कौन है। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

ओटीटी के सबसे महंगे एक्टर की लिस्ट में ये सुपरस्टार

अपने अभिनय से हर किसी के दिल पर राज करने वाले अभिनेता अजय देवगन इस लिस्ट में शामिल है। अपनी मेहनत के दम पर पद्मश्री और नेशनल अवॉर्ड विजेता अजय देवगन ओटीटी के सबसे महंगे एक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन ने ओटीटी पर वेब सीरीज में एक्टिंग के लिए 125 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जो बेहद महंगे एक्टर की लिस्ट में शुमार है।

विज्ञापन

2023 में किया ओटीटी डेब्यू

बता दें कि अजय देवगन ने साल 2023 में ओटीटी डेब्यू किया था। अभिनेता हमेशा ही अपने एक्शन और रोमांस से फैंस का दिल जीत लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया था। सीरीज के लिए अजय ने भारी भरकम फीस वसूल की और ओटीटी पर सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर बन गए।

आरआरआर में 8 मिनट के कैमियो के लिए वसूली 35 करोड़ की फीस 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने ऑस्कर विजेता फिल्म आरआरआर में अपने 8 मिनट के कैमियो के लिए 35 करोड़ की फीस वसूली है। अजय देवगन अपनी फिल्मों से हमेशा ही फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक्टर का एक्शन और रोमांस दर्शको को बेहद पसंद आता है। बता दें कि अभिनेता भोला, सिघंम, दृश्यम जैसी कई फिल्मों में बेहद शानदार एक्टिंग कर चुके हैं। फैंस को अभिनेता की फिल्मों का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ