2 बच्चों के बाप सैफ से शादी को लेकर करीना का चौंकाने वाला खुलासा, सास से जुड़ा मामला

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाने जान’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और इसमें करीना कपूर लीड रोल में नजर आने वाली है, लेकिन अपने करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने एक ऐसा चैलेंज स्वीकार किया था, जिससे उनका करियर डूब भी सकता था। हालांकि इसके लिए करीना को उनकी सास ने सोपर्ट किया था। चलिए जान लेते हैं कि आखिर करीना कपूर ने ऐसा कौन-सा चैलंज लिया था।

विज्ञापन

करियर के पीक पर करीना कपूर ने किया शादी करने का फैसला

दरअसल, अब करीना कपूर अपने करियर के पीक पर थी, तब उन्होंने सैफ अली खान से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया और कहा कि अब इसके बाद एक्ट्रेस के करियर पर फुलस्टॉप लग जाएगा। लोगों के इस तरह के रिएक्शन आने के बाद करीना खुद अपने फैसले पर सोचने को मजबूर हो गई।

विज्ञापन

लोगों का चैलेंज स्वीकार करो- शर्मिला टैगोर

इस दौरान एक्ट्रेस की सास शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान से शादी करने को लेकर कहा था कि लोगों का चैलेंज स्वीकार करो और खुद को चैलेंज दो। जब करीना ने अपनी सास की ये बातें सुनी तो उनके अंदर एक अलग ही आत्माविश्वास जागा और फिर उन्होंने लोगों के इस चैलेंज को स्वीकार किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने दो बच्चों के पिता सैफ अली खान से शादी कर उन्हें अपना हमसफर चुन लिया।

मैं पूरी तरह से सैफ के प्यार में थी- करीना

करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि लोगों ने उस टाइम कहा था कि शादी क्यों कर रही हो, तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा, कोई नहीं पूछेगा, लेकिन मैं पूरी तरह से सैफ के प्यार में थी। करीना ने कहा कि वो पल बहुत ही अजीब था। उस समय करीना की सास ने कहा था कि इन बातों पर ध्यान मत दो सब हो जाएगा।

विज्ञापन

2012 में करीना ने की थी सैफ से शादी

बता दें कि साल 2012 में अक्टूबर 16 को करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली थी। वहीं, अब एक्ट्रेस दो बच्चों की मां है और उनके तैमूर और जेह नाम के दो बेटे हैं। वहीं, अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में शानदार कमबैक किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को नई राह मिली और वो सफलता की सीढ़ी चढ़ती गई। वहीं, अब करीना कपूर बहुत जल्द ओटीटी पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाने जान’ के साथ नजर आने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ