Highest Grossing Movies On Day 4: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों ने धमाल मचा रखा है। हाल ही में रिलीज हुई ‘जेलर’, ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने चंद दिनों में ही करोड़ो का कलेक्शन कर लिया है। इन सबसे में ‘जेलर’ और ‘गदर 2’ ने 200 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है और ‘ओएमजी 2’ ने 73.67 रुपयों का कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही माना जा रहा था कि सनी देओल की ‘गदर 2’ चार दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- मशहूर हॉलीवुड एक्टर का छोटी उम्र में निधन, Game of Thrones में निभाया था अहम रोल
इन 8 फिल्मों ने चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई
दरअसल, अगर चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले शाहरुख खान की पठान है, जिसने अपनी रिलीज के चौथे दिन 53.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर केजीएफ 2 है, जिसका कलेक्शन 50.35 करोड़ रुपये रहा। वहीं, अगर तीसरे नंबर की बात करें तो प्रभास की बाहुबली ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 40.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
टॉप 3 से बाहर हुई सनी देओल की ‘गदर 2’
वहीं, ‘गदर 2’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। मतलब चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘गदर 2’ चौथे नंबर है।
8वें नंबर पर है ये फिल्म
वहीं, इस लिस्ट में 5वें नंबर पर सलमान खान की सुल्तान है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 36.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, लिस्ट में 6वें नंबर पर सलमान खान की ही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ है, जिसका कलेक्शन 36.54 करोड़ रुपये है। लिस्ट में 7वें नंबर पर कृष 3 है जिसका कलेक्शन 35.91 है और 8वें नंबर पर 2.0 है, जिसका चौथे दिन का कलेक्शन 34 करोड़ रुपये है।
पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘गदर 2’
वही, अगर सनी देओल की ‘गदर 2’ की बात करें तो ये फिल्म रिलीज के बाद पहले सोमवार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सोमवार को 38.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें-दिल्ली की पॉश कॉलोनी का ये Room किरायेदारों के बीच में क्यों हो रहा है Viral !
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
17 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines