हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या Paresh Rawal ने ब्याज के साथ लौटाई पूरी फीस? Hera Pheri 3 छोड़ने की वजह भी रिवील

फिल्म हेरा फेरी 3 से परेश रावल ने दूरी बना ली है, जिसके बाद मेकर्स की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया था। अब खबर है कि एक्टर ने मेकर्स को ली गई फीस को पूरे ब्याज के साथ लौटा दी है।

विज्ञापन
परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ने पर लौटाई फीस।

बॉलीवुड के ‘बाबू भैया’ यानी परेश रावल फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को छोड़ने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। उनके अचानक लिए गए इस फैसले से जहां एक तरफ फैंस काफी निराश हैं। दूसरी तरफ मेकर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। इसके जरिए उन पर 25 करोड़ रुपये का हर्जाना लगाया गया है। अब खबर है कि परेश रावल ने कथित तौर पर मेकर्स को 11 लाख रुपये की फीस वापस कर दी है।

परेश रावल ने लौटा दी फीस

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, परेश रावल ने हाल ही में अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स यानी हेरा फेरी 3 की प्रोडक्शन टीम को 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है। एक सूत्र ने अंदर की जानकारी देते हुए बताया कि ‘परेश रावल ने 15% प्रति साल ब्याज के तौर पर 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया है।’ सूत्र ने आगे बताया कि एक्टर ने हेरा फेरी 3 से किनारा करने के लिए कुछ ज्यादा पैसे दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: ‘इसके गंभीर कानूनी परिणाम…’ Akshay Kumar के वकील ने परेश रावल को दी वॉर्निंग

ये शर्त बनी फिल्म छोड़ने की वजह?

टर्म शीट के हिसाब से मेकर्स ने परेश रावल को कथित तौर पर 11 लाख रुपये फीस दी थी। हालांकि फिल्म के लिए उनकी फीस 15 करोड़ रुपये फिक्स की थी। टर्म शीट में लिखा था कि परेश रावल को 14.89 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद दिए जाएंगे। सूत्र का कहना है कि परेश रावल को मेकर्स का ये क्लॉज पसंद नहीं आया।

इस वजह से बना ली दूरी

सूत्र ने आगे बताया कि ‘हेरा फेरी 3 की शूटिंग मुख्यतः अगले साल 2026 से शुरू होनी थी। इसके हिसाब से फिल्म साल के आखिर या फिर 2027 से पहले रिलीज होनी पॉसिबल नहीं थी। इस तरह परेश रावल को अपनी फीस का इंतजार करीब दो साल तक करना पड़ता।’ कहा जा रहा है कि शायद ये एक कारण हो सकता है जिसके चलते परेश रावल ने हेरा फेरी 3 से दूरी बनाई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें